back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL Update: Zaheer Khan बने LSG के मेंटर, KL Rahul की हो सकती है टीम से छुट्टी

कोलकाता में LSG के मालिक संजीव गोयनका नें जहीर खान को टीम का मेंटर घोषित किया जबकि KL Rahul के टीम में भविष्य पर चुप्पी साध ली।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार को कोलकाता में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में Lucknow Super Giants के मालिक संजीव गोयनका ने ऐलान करते हुए बताया कि 2025 के IPL शुरू होने से पहले जहीन खान को टीम का मेंटर बनाया जा रहा है। गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ने के बाद इस पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से यह पद अबतक खाली था। 

Gautam Gambhir की जगह लेंगे जहीर खान

2017 में आईपीएल को अलविदा कहने के बाद जहीर खान का आईपीएल में 2 बार कमबैक हो चुका है। हालांकि दोनों बार वह खिलाड़ी के तौर पर नहीं मेंटर के तौर पर वापस आए। 2018 से 2022 तक वह मुंबई इंडियंस (MI) के साथ रहे, जबकि अब वह लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर रहेंगे। पहले ये जिम्मेदारी गौतम गंभीर संभालते थे जो KKR के साथ जुड़ गए थे। हालांकि गौतम अब टीम इंडिया के कोच हैं।

केएल राहुल की हो सकती है LSG से छुट्टी

IPL 2025 में केएल राहुल किसी नई टीम से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसा इसलिए तय माना जा रहा है कि बुधवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने इस पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया। सूत्रों का पुख्ता दावा है कि आगामी आईपीएल के लिए लखनऊ को नए कप्तान की तालाश होगी। सबसे मजबूत कप्तान के उम्मीदवार के तौर पर दो नाम सामने आ रहे हैं- क्रुणाल पंड्या और निकोलस पूरन।

संजीव गोयनका से मुलाकात के बाद चली चर्चा

कोलकाता में संजीव गोयनका और केएल राहुल की मुलाकात के बाद संजीव गोयनका का एक बड़ा बयान सामने आया, उन्होंने केएल राहुल को LSG परिवार का सदस्य बताया लेकिन उनके टीम में भविष्य को लेकर चुप्पी साध ली। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि केएल राहुल का टीम से पत्ता कट सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

KL Rahul on Retirement:संन्यास पर KL राहुल का बड़ा खुलासा, बोले-जिस दिन लगेगा वक्त आ गया,चुपचाप खेल छोड़ दूंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी और स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा और साफ बयान दिया है।...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵