back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC Chairman बनते ही Jay Shah इतने पावरफुल हो गए, एक झटके में कर सकते हैं ये बड़े बदलाव

ICC में जिम्मेदारी मिलते ही Jay Shah और भी ज्यादा पावरफुल हो गए हैं। BCCI में रहते हुए वे भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलाव लाए हैं जिसकी उम्मीद अब इंटरनेशनल स्तर पर भी की जा रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। BCCI के मौजूदा सचिव जय शाह अब आईसीसी के चेयरमैन पद पर जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्हें मंगलवार रात को निर्विरोध आईसीसी चेयरमैन चुन लिया गया जिसके बाद उनकी कार्यशक्तियाँ बढ़ गई हैं। माना जाता है कि आर्थिक तौर पर बीसीसीआई आईसीसी से कहीं अधिक मजबूत है। हालांकि इस बात को लेकर अभी भी एक बड़े वर्ग को साफ नहीं है कि एक चेयरमैन के तौर पर क्या जिम्मेदारियां और शक्तियां अतिरिक्त आती हैं।

चेयरमैन के पास क्या शक्तियां होती हैं

दूसरे शब्दों में कहा जाए तो आईसीसी चेयरमैन इंटरनेशनल क्रिकेट का नीति निर्धारक होता है। उनके पास वह सभी शक्तियां होती हैं जो विश्व क्रिकेट को प्रभावित कर सकती हैं। आईसीसी चेयरमैन अलग अलग इंटरनेशनल फोरम पर क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करता है। उनके पास क्रिकेट की नीतियों को लागू करवाने और सदस्य देशों के साथ संबंध घनिष्ठ बनाए रखने का कार्यभार भी होता है। विभिन्न बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करना और नीति निर्धारण से जुड़े जरूरी फैसले लेने का कार्यक्षेत्र भी आईसीसी चेयरमैन का ही होता है। क्रिकेट में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आईसीसी चेयरमैन विवादास्पद फैसलों और मुद्दों में मध्यस्ता भी करते हैं। न सिर्फ इतना बल्कि चेयरमैन काउंसिल का प्रवक्ता भी होता है जो विभिन्न विषयों पर मीडिया के सामने अपना पक्ष रखता है।

मैच वेन्यू में कर सकते हैं बदलाव

मैच वेन्यू में बदलाव का फैसला स्थानीय बोर्ड का होता है लेकिन आसामन्य परिस्थितियों में आईसीसी चेयरमैन के पास इसका एकाधिकार है कि वह वेन्यू में बदलाव कर सकते हैं। ये बदलाव सुरक्षा कारणों, राजनीतिक उठा पटक या प्राकृतिक आपदा के कारण उपजी परिस्थितियों में किए जा सकते हैं। आईसीसी अध्यक्ष सदस्य बोर्ड की सलाह पर मैच वेन्यू बदल सकते हैं। साथी देशों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए चेयरमैन साथी देशों को वित्तीय सहायता और ट्रेनिंग मुहैया कराते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵