back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Border Gavaskar Trophy: गाबा के मैदान पर जसप्रीत बुमराह ने कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रचा

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पूर्व कप्तान कपिल देव का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुमराह ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पूर्व कप्तान कपिल देव का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुमराह ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इसके साथ ही इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह 20 विकेट अपने नाम कर चुके हैं । ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी गेंदबाजी की अगुवाई कर रहे हैं। इस मैच की पहली पारी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है। 

ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में जसप्रीत बुमराह नंबर वन हैं। कपिल देव दूसरे और अनिल कुंबले तीसरे स्थान पर हैं। कुंबले ने ऑस्ट्रेलिया टेस्ट क्रिकेट में 49 विकेट लिए थे। वहीं, अगर हम ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज की बात करें तो 52 विकेट के साथ जसप्रित बुमराह, 51 विकेट के साथ कपिल देव, 49 विकेट के साथ अनिल कुंबले, 40 विकेट के साथ रविचंद्रन अश्विन और 35 विकेट के साथ बिशन सिंह बेदी शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बुमराह शानदार फॉर्म में हैं। वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने गाबा टेस्ट की पहली पारी में 6 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट किया। इससे पहले बुमराह ने पर्थ टेस्ट में 8 और एडिलेड में 4 विकेट लिए थे। अब ब्रिस्बेन में बुमराह ने अपना जादू दिखाया । इस सीरीज में जसप्रित बुमराह 20 विकेट ले चुके हैं। वह 20 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बने। बुमराह के अलावा कोई भी गेंदबाज 15 विकेट नहीं ले सका है।

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, दिग्गज महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने की संन्यास की घोषणा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। यह...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...