नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा काफी समय से फार्म में नहीं चल रहे हैं। उनका खराब फॉर्म बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी जारी है। रोहित शर्मा गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन पहली पारी में बहुत ही कम रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद पर आउट हो गए। पैट कमिंस की गेंद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे खड़े एलेक्स कैरी के हाथ कैच के रूप चली गई। इस तरह से रोहित शर्मा 27 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट फैंस काफी निराश दिखें और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे।
रोहित शर्मा ने तीसरे टेस्ट में भी मध्यक्रम में बल्लेबाजी की
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर एडिलेड टेस्ट में ओपनिंग के बजाए छठे नंबर पर खेलने का निर्णय लिया था। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा छह साल में पहली बार मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। रोहित शर्मा का एडिलेड टेस्ट में प्रदर्शन काफी खराब रहा, वह एडिलेड टेस्ट में 23 गेंदों पर 3 रन और 26 गेंदों पर 9 बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन रोहित शर्मा ने इसके बावजूद तीसरे टेस्ट में भी मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जब बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरे उस समय भारत का स्कोर चार विकेट पर 44 रन था। तीसरे दिन बारिश के चलते रोहित शर्मा को ज्यादा समय तक बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल पाया। लेकिन चौथे दिन 16 दिसंबर 2024 को रोहित शर्मा केवल 10 गेंद खेलकर आउट हो गए, इस दौरान उन्होंने सिर्फ 10 रन ही बनाए थे।
रोहित की इस हरकत से लगाए जा रहे हैं रिटायरमेंट के कयास
सोशल मीडिया पर कुछ भारतीय क्रिकेट फैंस ने रोहित शर्मा के इस तरह से आउट हो जाने पर अपनी नाराजगी जताई, जबकि कुछ भारतीय क्रिकेट फैंस ने इसको लेकर रोहित शर्मा पर जमकर निशाना साधा। रोहित शर्मा का इस साल टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। रोहित शर्मा ने अब तक टेस्ट मैच की 24 पारियों में 26.39 के औसत से 607 रन बनाए हैं।
सोशल मीडिया में कुछ भारतीय क्रिकेट फैंस कह रहे हैं कि रोहित शर्मा आउट होने के बाद जिस तरह से ग्लव्स को हाथ में लेकर पवेलियन की तरफ गए, उससे उनके टेस्ट मैच से संन्यास लेने की पूरी संभावना लग रही है।




