back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T-20 सीरीज में Kohli और Rohit को मौका; पर, बल्ला चलने पर संदेह, वजह जानें

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के विरुद्ध 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है। अफगानिस्तान ने भी अपनी स्क्वाड का ऐलान कर भी दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। अफगानिस्तान के विरुद्ध 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है। अफगानिस्तान टीम ने भी स्क्वाड का ऐलान किया है। दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा। जून में प्रस्तावित टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यह भारत के लिए आखिरी टी-20 सीरीज होने वाली है। बहरहाल, टीम इंडिया में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह मिली गई है। इनके टीम में शामिल होने की संभावना कम थी। पीटीआई के अनुसार टीम सेलेक्टर्स विराट और रोहित को टी-20 के लिए टीम में शामिल नहीं करना चाहते थे।

दोनों ने एक साल से नहीं खेले हैं टी-20 मैच

विराट कोहली और रोहित शर्मा एक साल से अधिक समय से टी-20 क्रिकेट से दूर हैं। ऐसे में लंबे समय बाद टी-20 में लौटना और बेहतर प्रदर्शन करने पर सवाल खड़े हो रहे थे। पीटीआई की रिपोर्ट्स के अनुसार टीम सेलेक्टर्स खुद भी रोहित और विराट को टीम में शामिल नहीं करना चाह रहे थे। चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर ने रोहित और कोहली से साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान बातचीत की थी और टी-20 क्रिकेट खेलने को लेकर पूछा था। इस पर दोनों खिलाड़ियों ने खुद को अफगानिस्तान सीरीज के लिए उपलब्ध बताया था।

BCCI सचिव को लेना पड़ सकता है फैसला

रोहित और कोहली को टीम में शामिल करने पर आखिरी फैसला बीसीसीआई सचिव जय शाह को लेना पड़ा। बता दें आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से रोहित और विराट को टी-20 टीम में रखने पर सवाल उठने लगे थे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8 मार्च को होने जा रहा है। फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली दो टीमें इंडिया...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...