back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2025: मैं होता तो ईशान किशन और हार्दिक पांड्या को…Tom Moody ने खड़े किए MI के कप्तान पर सवाल

IPL 2025 को लेकर गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। हाल ही में BCCI ने रिटेंशन पॉलिसी का भी ऐलान किया है जिसे लेकर टॉम मूडी ने हार्दिक पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2025 की शुरुआत महज कुछ महीनों बाद हो जाएगी जिसे लेकर BCCI ने रिटेंशन पॉलिसी और राइट टू मैच (RTM) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। आईपीएल रिटेंशन को लेकर टॉम मूडी ने Mumbai Indians के कप्तान हार्दिक पांड्या और ईशान किशन को लेकर बड़ा बयान दिया है। फ्रेंन्चाइजी ने जिस कीमत पर हार्दिक को रिटेन करने का फैसला लिया है उससे मूडी असहमत नजर आ रहे हैं।

हार्दिक और पांड्या नही हैं इस कीमत के हकदार

टॉम मूडी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किए जाने वाले फैसले के विरोध में खड़े दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि क्या हार्दिक को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किए जाना सही फैसला है? टॉम ने प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स एजेंसी से आगे बात करते हुए कहा हार्दिक की कप्तानी में MI ने बीते सीजन में 14 मैच खेले थे जिसमें से वह केवल 4 मैच ही जीत सके थे, ऐसे में हार्दिक के खेल और कप्तानी को ध्यान में रखते हुए उन्हें 18 करोड़ में रिटेन नहीं किया जाना चाहिए था। टॉम ने ईशान किशन को लेकर भी सवालिया निशान खड़े किए हैं, उन्होंने कहा- ईशान एक शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन उनकी फॉर्म इस लायक नही रही कि उन पर 14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएं। उन्होंने पिछले 14 मैचों में 320 रन बनाए हैं।

बुमराह और सूर्यकुमार यादव को देनी चाहिए अहमियत

टॉम मूडी ने रिटेंशन के लिए (MI Retention list) जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को अपनी पहली पसंद बताया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता तो मैं जसप्रीत बुमराह को 18 करोड़ रुपये में रिटेन करता जबकि सूर्यकुमार यादव को 14 करोड़ रुपये में टीम में रखता। अगर आप हार्दिक-ईशान और बुमराह-सूर्यकुमार यादव को तुलनात्मक स्तर पर आंकेंगे तो बुमराह-सूर्यकुमार मैच विनर साबित होंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026: अभिषेक शर्मा को नहीं मिलेगी SRH की कप्तानी, बल्कि ये विस्फोटक बल्लेबाज संभालेगा कप्तानी की कमान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL के 19वें सीजन की शुरुआत होने वाली है। 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad और Royal Challengers Banglore के बीच एम...
spot_img

Latest Stories

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...