back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Capitals की जीत से RCB को बड़ा नुकसान, Lucknow की हार से 4 टीमों के 6 अंक

IPL 2024 Points Table : इस आईपीएल में दिल्ली ने छह मैचों में से दो मैच जीत लिए हैं। इस जीत के बाद दिल्ली प्वाइंट्स टेबल में अधिक ऊपर नहीं आई। टीम प्वाइंट्स टेबल में नौंवे स्थान पर है।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल सीजन 17 में दिल्ली कैपिटल्स ने दूसरी जीत दर्ज कर ली है। इकाना स्टेडियम में टीम ने लखनऊ सुपर जाएट्ंस को पटखनी दी। इसके बाद टीम प्वाइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, आरसीबी को एक पायदान का नुकसान हुआ और टीम आखिरी पायदान पर चली गई। इतना ही नहीं इस मैच के निर्णय से 5 टीमों के छह-छह अंक हो गए हैं। ये टीमें- गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, सीएसके, एलएसजी, एसआरएच शामिल हैं। गौरतलब है कि लखनऊ की पांच मैचों में दूसरी हार है। टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। राजस्थान पांच मैचों में से चार जीत कर आठ अंकों के साथ पहले स्थान पर है।

प्वाइंट्स टेबल। ipl_points_table_today.jpg

कोहली के पास ही ऑरेंज कैप

ऑरेंज कैप अब भी विराट कोहली के पास है। कोहली ने छह मैचों की छह पारियों में 79.75 की औसत और 141.77 की स्ट्राइक रेट से 319 रन जड़े हैं। रियान पराग दूसरे स्थान पर है। रियान ने पांच मैचों में 87.00 की औसत और 158.18 की स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए हैं। लखनऊ के खिलाफ 41 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत छठे स्थान पर चले आए हैं। पंत ने छह मैचों में 32.33 की औसत और 157.72 की स्ट्राइक रेट से 194 रन जड़े हैं। ट्रिस्टन स्टब्स लिस्ट में 189 रन बनाकर 7वें स्थान पर हैं। लखनऊ टीम के निकोलस पूरन 178 रन बनाकर नौंवे स्थान पर हैं।

बुमराह के पास पर्पल कैप

जसप्रीत बुमराह पर्पल कैप की लिस्ट में टॉप पर हैं। इन्होंने पांच मैचों में 10 विकेट झटके हैं। चहल ने भी 10 विकेट लिए हैं। वो दूसरे पायदान पर हैं। दिल्ली के तेज गेंदबाज खलील अहमद के नाम छह मैचों की छह पारियों में 9 विकेट दर्ज हैं। वो टॉप-5 में चौथे स्थान पर हैं। लखनऊ के गेंदबाज यश ठाकुर ने चार मैच खेलकर 7 विकेट के साथ नौंवे स्थान पर हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

WPL 2026 Final: खिताब के लिए आज आमने-सामने होंगी DC और RCB, जानिए कब और कहां देखें मैच

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स ने...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...