back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Venkatesh Iyer Marriage: IPL 2024 Final के हीरो वेंकटेश अय्यर ने की सरप्राइज शादी, प्रेम कहानी बेहद फिल्मी

IPL 2024, Venkatesh Iyer: KKR के ऑलराउंडर खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर ने सात फेरे ले लिए हैं। इस खिलाड़ी ने इस आईपीएल फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच विनिंग इनिंग खेली थी।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL) के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी पारी खेलने वाले वेंकटेश अय्यर ने शादी कर ली है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने श्रुति रधुनाथन के साथ सात फेरे लिए हैं। श्रुति फैशन मैनेजमेंट में मास्टर हैं और बेंगलुरु स्थित लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में काम करती हैं। इन दोनों की पहचान कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। फिर एक-दूसरे से मिलना-जुलना बढ़ा और दोस्ती प्यार में बदल गई। पिछले साल नवंबर में दोनों ने सगाई की थी। तब भी किसी को कोई खबर नहीं हुई थी। अब आईपीएल समाप्त होने के बाद वेंकेटेश ने फिर गुपचुप शादी कर ली।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

वेंकटेश अय्यर की शादी की तस्वीरें आज सुबह से अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं। इन तस्वीरों में वेंकटेश अपनी पत्नी के साथ दिख रहे हैं। फोटो में दोनों शादी के परंपरागत कपड़ों में हैं। आसपास लोगों की भीड़ लगी है। इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वेंकटेश अय्यर का करियर

वेंकटेश अय्यर के लिए आईपीएल 2024 शानदार रहा। इस सीजन में अय्यर ने 4 बार 50 रनों का आंकड़ा पार किया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच विनिंग पारी भी खेली। इस खिलाड़ी ने 2 वनडे मैचों के अलावा 9 टी-20 मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वह 50 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। आईपीएल में 31.57 की एवरेज और 137.13 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। आईपीएल मैचों में 11 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...