नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। बारिश के कारण ओवर्स में कटौती की गई और मुकाबला 16-16 ओवर का हो गया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 157/7 का स्कोर बनाया है। मुंबई को जीत के लिए 158 रन बनाना होगा।
बारिश के चलते टाॅस में हुई देरी
मैच में तेज बारिश ने परेशान किया। मैच 7:30 से बढ़कर रात में 9:15 बजे शुरु हुआ। बारिश सही समय पर रूकने के बाद मैच शुरु किया गया।
कोलकाता के बल्लेबाजों ने किया कमाल
कोलकाता को शुरुआत में ही लगातार झटका लगा है। कोलकाता के ओपनिंग बल्लेबाज फिल साल्ट 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सुनील नरैन शून्य पवेलियन लौट गए। वेंकटेश अय्यर ने 21 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली। श्रेयर अय्यर 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आंद्रे रसल ने 12 गेंदों पर 23 रन बनाया। नीतीश राना ने 23 गेंदों पर 33 रन बनाया। रिंकु सिंह ने 12 गेंदों पर 20 रन बनाए।
मुंबई के गेंदबाजों ने किया निराश
मुंबई के प्रमुख गेंदबाज ने जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिया। नुवान थुशारा ने एक ओवर में एक विकेट लिया। अंकुश कामबोज ने 3 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया। पीयूष चावला ने दो विकेट लिया।
वेंकटेश अय्यर ने खेली तूफानी पारी
कोलकाता के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने 21 गेंदों पर 42 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।
रसल ने मचाया धमाल
आंद्रे रसल ने इस मुकाबले में तूफानी पारी खेली। उन्होंने 14 गेंदों पर 24 रन बनाया था। उन्होंने लगातार तेज रन बनाकर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों पर दबाव बनाया।
केकेआर जीत से प्लेऑफ में जगह करेगी कंफर्म
अंक तालिका में शीर्ष पर शामिल हुई कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई से काफी फायदा मिलेगा। मुंबई प्लेआफ से बाहर हो चुकी है, लेकिन केकेआर के पास इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में जगह पक्की करने का शानदार मौका है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/





