नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 60वें मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना मुंबई इंडियंस से होना है। बारिश की वजह से मैच देरी से हो रहा है। मैच कोलकाता के होम ग्राउंड पर खेला जाना है। लेकिन बारिश की वजह से मैच में देरी हुई। मैच रात में 9:15 से होना है। मुकाबले में देरी की वजह बारिश है। मैच 7:30 बजे होना था लेकिन बारिश की वजह से देरी हुई है। बताया जा रहा है कि मुकाबला 16 ओवर्स का होगा।
वहीं टाॅस 9 बजे होगा। मुकाबले में देरी की वजह बारिश है जो काफी समय से हो रही थी। लेकिन फिलहाल बारिश रूक गई है। इसकी वजह से मुकाबले में काफी डिले हुआ है। मुकाबला फिलहाल होने का ऐलान हो चुका है।
अंक तालिका में शीर्ष पर चलने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना आज होम ग्राउंड ईडन गार्डेंस पर मुंबई इंडियंस से होना है। मुंबई की टीम के लिए मैच में खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन केकेआर के पास इस मैच को जीतने के बाद प्लेऑफ का टिकट पक्का करने का मौका रहेगा।
कोलकाता में बारिश रुकी हुई है और मैदान से कवर्स पूरी तरह से हटा दिया गया है। अंपायर ने एक बार मैदान का निरीक्षण करने के बाद टाॅस 9 बजे करने का फैसला किया। वहीं मुकाबले 9:15 से शुरु होने की उम्मीद है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/




