back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asia Cup 2024 के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम, बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया, अब पाक से मुकाबला!

Asia Cup 2024 Final: भारतीय महिला ​क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर एशिया कप 2024 के फाइनल में एंट्री मार ली है। अब भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। महिला एशिया कप 2024 में भारत का विजय अभियान फाइनल तक पहुंच गया है। आज के मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया। इसी के साथ भारत ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब खिताबी मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होगा।

बांग्लादेशी टीम सिर्फ 80 रन बना पाई

टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में आज भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को मामूली से स्कोर पर रोका। फिर बल्लेबाजों ने बिना विकेट गंवाए टीम को फाइनल का सफर तय कराया। बता दें, बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारत 20 ओवर में खेलकर महज 80 रन बनाए थे। मतलब भारत के सामने जीत के लिए 81 रनों का लक्ष्य था,​ जिसे भारत ने 11 ओवर में बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया।

मंधाना ने खेली 55 रनों की पारी

शेफाली वर्मा ने 26 रनों की पारी खेली। स्मृति मंधाना ने 55 रन बनाए। अब पाकिस्तान और श्रीलंका में से किसी एक टीम से भारत का मुकाबला फाइनल में होगा। यह मैच 28 जुलाई को खेला जाएगा। इससे पहले बांग्लादेशी टीम का पहला विकेट पहले ही ओवर में गिर गया था। दिलारा अख्तर महज 6 रन बनाकर आउट हो गई थीं। दूसरा विकेट 17 के स्कोर पर चला गया। इस्मा तंजीम 8 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद मुर्शिदा खातून चार रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।

सुल्ताना ने खेली कप्तानी पारी 

बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने एक छोर टिकी रही थीं। आखिरी के ओवरों में शोरना अख्तर ने कुछ साथ दिया, लेकिन देर हो चुकी थी। उन्होंने 19 रन जोड़े। कप्तान सुल्ताना ने 51 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 2 चौके आए।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs PAK मैच पर बड़ा संकेत: श्रीलंका के आग्रह के बाद PCB करेगा सरकार से बातचीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर लंबे समय से बना सस्पेंस अब टूटता नजर आ रहा है। पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...