back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिमाचल के पहाड़ो से निकलकर विश्व में नाम रोशन करने वाली महिला क्रिकेटर, जानिए कौन हैं?

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जानी जाती हैं। आज उनके जीवन के अनछुए पहलुओं से परिचित होंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने अपने क्रिकेट की शुरुआत अपने पिता के साथ की थी, उनके पिता चाहते थे कि रेणुका क्रिकेट खेलें। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद हिमाचल में ही क्रिकेट खेलने की शुरुआत कर दी थी। हालांकि रेणुका बताती हैं वह क्रिकेटर के तौर पर इतनी कामयाब हो जाएंगी इसका उनको भी अंदाजा नहीं था, लेकिन मेहनत पर पूरा यकीन था।

रेणुका सिंह का शुरुआती जीवन

भारतीय महिला टीम की तेज तर्रार गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर का जन्म 1 फरवरी 1996 को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हुआ। चूंकि रेणुका के पिता केहर सिंह क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक थे तो रेणुका के घर का माहौल क्रिकेट से शुरुआत से ही प्रभावित रहा है। उनके पिता हिमाचल प्रदेश के सिंचाई एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे। अपनी क्रिकेट यात्रा जारी रखने के लिए रेणुका सिंह ने 2009 में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की आवासीय अकादमी में दाखिला ले लिया और अपने क्रिकेट के गुरों को निखारती रही। रेणुका अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने पिता को देती हैं जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने हाथ पर अपना और अपने पिता का क्रिकेट खेलता हुआ टैटू बनवाया हुआ है।

रेणुका सिंह का इंटरनेशनल करियर

रेणुका ने भारतीय महिला टीम के लिए T20 इंटरनेशनल में डेब्यू 7 अक्टूबर 2021 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था जबकि 18 फरवरी 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच में अपना डेब्यू किया। रेणुका ने 7 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 18 विकेट दर्ज हैं जबकि 32 टी20 मैच में 31 विकेट लिए हैं।

रेणुका सिंह की उपलब्धियां

रेणुका सिंह के नाम पर कई उपलब्धियां दर्ज हैं। वह 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक विजेता रही थी और इस कॉमनवेल्थ गेम में उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इसी साल 2022 में इन्हें आईसीसी इमर्जिंग वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड भी दिया गया था। इसके अलावा T20 वर्ल्ड कप में पांच विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बनी। इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद इन्होंने वूमेन्स प्रीमियर लीग में भी झंडा गाड़ने और 2023 संस्करण में सबसे ज्यादा कीमत पर खरीदी जाने वाली स्पेशलिस्ट भारतीय गेंदबाज का तमगा अपने नाम किया। 

रेणुका सिंह की कुल नेट वर्थ

भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर की कुल अनुमानित नेट वर्थ 2 करोड़ रूपए है। उनकी इनकम का स्रोत क्रिकेट के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट भी है। 2023 के अनुसार, उन्हें रिटेनर फीस के तौर पर बीसीसीआई से 30 लाख रुपए मिले जबकि 15 लाख रुपए टेस्ट के लिए मिले। 6 लाख रुपए वनडे और 3 लाख रुपए टी 20 के लिए मिले थे। रेणुका सिंह वूमेन’एस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलती हैं उन्हें टीम में शामिल करने के लिए फ्रेंचाइजी ने 1.5 करोड रुपए खर्च किए थे। इसके अलावा रेणुका बीबा और मॉन्सटर एनर्जी जैसे बड़े ब्रांड्स एंडोर्स करके भी पैसे कमाती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो भारत नहीं आएंगे विदेशी खिलाड़ी? Iran-Israel War के बीच IPL फ्रेंचाइजियों में माथे पर पड़ी चिंता की लकीरें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। T20 world cup 2026 का समापन जीत के साथ हो चुका है। अब क्रिकेट फैंस को इंतजार है IPL 2026 के...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...