नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज अब आखिरी दौर में पहुंच चुकी है। टीम इंडिया पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है। अब भारत की नजर चौथा टी20 मुकाबला जीतकर अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखने पर होगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
कहां खेला जाएगा चौथा टी20?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज विशाखापट्टनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
मैच और टॉस का समय
टॉस: शाम 6:30 बजे होगा।
मैच की शुरूआत शाम 7:00 बजे होगी।
भारत का दमदार प्रदर्शन
तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में नाबाद 68 रन की तूफानी पारी खेली कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 57 रन बनाए दोनों बल्लेबाजों की विस्फोटक साझेदारी की बदौलत भारत ने मुकाबला 10 ओवर के अंदर ही खत्म कर दिया। इस जीत से साफ हो गया कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप से पहले शानदार लय में है।
लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत में चौथे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट: Star Sports Network लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar ऐप और वेबसाइट मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर दर्शक आसानी से मैच देख सकते हैं।
संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
क्या हो सकता है आज के मुकाबले में?
टीम इंडिया जहां चौथा मैच जीतकर सीरीज पर पूरी तरह कब्जा जमाना चाहेगी, वहीं न्यूजीलैंड की कोशिश होगी कि वह वापसी कर अपनी साख बचाए। ऐसे में विशाखापट्टनम में एक रोमांचक मुकाबले की पूरी उम्मीद है।




