back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड को ICC ने सुनाई सजा, भारतीय गेंदबाज को देना होगा भारी भरकम जुर्माना

ICC ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड को सजा सुनाई। जिसमे मोहम्मद सिराज को भारी भरकम जुर्माना देना होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड पर ICC ने अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए सजा सुनाई है। ICC ने इन दोनों खिलाड़ियों पर ये कार्यवाही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दूसरे टेस्ट के दौरान मैदान पर हुई घटना को लेकर की है। हालांकि, ICC ने मोहम्मद सिराज पर कुछ ज्यादा ही सख्ती बरती है, जबकि ट्रैविस हेड को सजा के तौर पर डिमेरिट पॉइंट दे दिए। 

मोहम्मद सिराज पर मैच फीस का 20% जुर्माना लगा

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेयर्स एंड प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए ICC आचार संहिता के आर्टिकल 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। ICC ने मोहम्मद सिराज पर मैच फीस का 20% जुर्माना लगा दिया है। ICC ने मोहम्मद सिराज पर यह जुर्माना ऐसी भाषा, क्रिया या हाव-भाव का प्रयोग करने के लिए लगाई है जो अपमानजनक है या जो आउट होने पर बल्लेबाज की आक्रामक प्रतिक्रिया को भड़का सकता है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड को भी इसी तरह के आर्टिकल का दोषी पाया गया है। हालांकि ICC ने ट्रैविस हेड की फीस नहीं काटी है।

दोनों ही खिलाडियों ने अपना-अपना दोष स्वीकार कर लिया है

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड को प्लेयर्स एंड प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए ICC आचार संहिता के आर्टिकल 2.13 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, अंपायर या मैच रेफरी, खिलाड़ी सहायक कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार से संबंधित है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड को उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक-एक डिमेरिट अंक दे दिया गया है। दोनों ही खिलाडियों ने अपना-अपना दोष स्वीकार कर लिया है। दोनों ने ही खिलाडियों ने मैच रेफरी रंजन मदुगले द्वारा प्रस्तावित प्रतिबंधों को स्वीकार कर लिया है।

क्या था पूरा मामला?

पूरा विवाद एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में हुआ जब सिराज टीम इंडिया की तरफ से 82वां ओवर डाल रहे थे। शतक बनाकर दीवार की तरह खड़े हुए ट्रेविस हेड को शानदार इनस्विंग यॉर्कर डालकर सिराज ने आउट कर दिया। इसके बाद सिराज जब सेलेब्रेट कर रहे थे तभी हेड की तरफ से सिराज पर कुछ टिप्पणी की गई, जिसे सिराज की तरफ से कहा गया कि उन्होंने गाली दी। इसके बाद जब हेड वापस जा रहे थे तो सिराज की तरफ से भी उन्हें हाथ से बाहर जाने का इशारा किया गया। इसके बाद ऑफ्टर मैच सेरेमनी में हेड ने कहा कि मैने सिराज को सिर्फ वेल बॉल कहा था, जबकि सिराज ने अपनी सफाई में कहा कि हेड की तरफ से अपशब्द कहे गए थे जिसके बाद उन्होंने यह रिएक्शन दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर बढ़ा विवाद, जानिए क्‍या है ICC के नियम और जांच प्रक्रिया?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...