back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हार्दिक पंड्या की मैदान पर वापसी! चोट से उबरकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए खेलेंगे ऑलराउंडर

हार्दिक पंड्या चोट से उबरकर बड़ौदा टीम के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं। उनका प्रदर्शन भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज में चयन तय करने में अहम होगा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। समय बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। चोट के कारण लंबे समय तक मैदान से दूर रहने वाले हार्दिक को अब आरटीपी (Return to Play) क्लीयरेंस मिल चुका है। वह आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा क्रिकेट टीम की तरफ से खेलते नजर आएंगे।हार्दिक पंड्या चोटिल होने से पहले भारत की तरफ से 11 टेस्ट, 94 वनडे और 120 टी20 मैच खेल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 29 फर्स्ट क्लास और 118 लिस्ट-ए मैच खेले हैं।

चोट और अनुपस्थिति

हार्दिक पंड्या चोटिल श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले के दौरान हुए थे। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज से बाहर रहे। चोट से उबरने के बाद वह अब बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से बाहर हैं और पूर्ण फिटनेस हासिल कर चुके हैं।

बड़ौदा के लिए वापसी

बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “क्रिकेट से लंबे समय बाद हार्दिक पंड्या बड़ौदा के लिए खेलेंगे। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हमारे अगले कुछ मैचों में योगदान देंगे।”

हार्दिक अपने भाई क्रुणाल पंड्या की कप्तानी वाली बड़ौदा टीम में शामिल होंगे। टीम के आगामी मैच इस प्रकार हैं। 

3 दिसंबर:पंजाब के खिलाफ, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद, व 4 दिसंबर: गुजरात के खिलाफ खेला जाएगा। वही 8 दिसंबर: सर्विस के खिलाफ बड़ौदा की टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अभी तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें से उसे बंगाल और पुडुचेरी के खिलाफ हार मिली, जबकि हिमाचल प्रदेश के विरुद्ध उसने 5 विकेट से जीत दर्ज की है।

टी20 वर्ल्ड कप में सेलेक्शन की चुनौती

चयन की तैयारीहार्दिक पंड्या का मुख्य लक्ष्य सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन कर 9 दिसंबर से शुरू होने वाली भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज में शामिल होना है। चयन के लिए उनकी प्रदर्शन काफी अहम रहेगा।

बड़ौदा की मौजूदा स्थिति

बड़ौदा टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में बंगाल के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना किया। इसके बाद पुडुचेरी के खिलाफ उसे 17 रन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, अपने तीसरे मैच में टीम ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज कर अपनी संभावनाओं को जिंदा रखा है।विशेषज्ञ मानते हैं कि पंड्या की वापसी बड़ौदा टीम के लिए मजबूती लेकर आएगी और उनके प्रदर्शन पर टीम की आगे की सफलता काफी हद तक निर्भर करेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पांड्या के खिलाफ पुणे में शिकायत दर्ज, जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप; जानिए क्या...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय क्रिकेटर Hardik Pandya के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के कथित अपमान को लेकर शिकायत दर्ज की...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...