back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CWC 2023: ग्लेन मैक्सवेल ने टूटे पैर से खेलकर बनाए 5 रिकॉर्ड, जानें सभी वर्ल्ड रिकॉर्ड और धुआंधार पारी

Glenn Maxwell 5 Big Records: विश्व कप मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले अफगानिस्तान के खिलाफ खूब बरसे हैं। एक पैर से मैक्सवेल ने 5 विश्व रिकॉर्ड बनाए दिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विश्व कप मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले अफगानिस्तान के खिलाफ खूब बरसे हैं। एक पैर से मैक्सवेल ने 5 विश्व रिकॉर्ड बनाए दिए। बल्लेबाजी के दौरान मैक्सवेल चोटिल हुए थे, उन्हें रन के लिए भागने में दिक्कत हो रही थी। खेलते-खेलते गिर जा रहे थे, लेकिन हार नहीं मानी और अकेले पूरा अफगानिस्तान से मैच फतह कर लिया। मैक्सवेल ने 128 गेंदों पर 201 रनों की पारी खेली।

पहला रिकॉर्ड: मैक्सवेल वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले नॉन ओपनर बल्लेबाज बने। अब तक वनडे मैच में 11 दोहरे शतक हो गए हैं, लेकिन मैक्सवेल एक मात्र खिलाड़ी हैं, जो ओपनर बल्लेबाज नहीं हैं।

दूसरा रिकॉर्ड: मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की ओर से एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने। इससे पहले शेन वॉटसन का अधिकतम स्कोर 185 रन था। ऐसे में यह ऑस्ट्रेलिया का पहला दोहरा शतक है।

तीसरा रिकॉर्ड: एकदिवसीय मैच में रेच करते हुए मैक्सवेल का अधिकतम स्कोर हो गया। उन्होंने चेज करते हुए पारी में 201 रन बनाकर फखर जमान को पीछे छोड़ा। फखर ने 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेज करते हुए 193 रन बनाए थे।

चौथा रिकॉर्ड: मैक्सवेल और पैट कमिंस ने सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की। दोनों के बीच 202 रनों की साझेदारी हुई। इससे पहले सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी 177 रनों की थी। जो इंग्लैंड के जोस बटलर और आदिल राशिद के नाम था।

पांचवां रिकॉर्ड: मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड कप में सर्वाधिक सफल रन चेज किया। मैक्सवेल और कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के खिलाफ 292 रनों के लक्ष्य तक पहुंचाया। इससे पहले वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने 287 रनों का अधिकतम सफल रन चेज किया था, जो 1996 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...