World Cup 2023: ग्लेन मैक्सवेल ने ठोका सबसे तेज शतक, इन खिलाड़ियों के नाम है सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड

Fastest Century Record: वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले दो मैच गंवाने के बाद शानदार वापसी की है। श्रीलंका, पाकिस्तान को हराने के बाद आज कंगारू टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ जमकर हमला बोला।
नीदरलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते ग्लेन मैक्सवेल।
नीदरलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते ग्लेन मैक्सवेल।रफ़्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले दो मैच गंवाने के बाद शानदार वापसी की है। श्रीलंका, पाकिस्तान को हराने के बाद आज कंगारू टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ जमकर हमला बोला। पहले डेविड वॉर्नर ने शतक जड़ा। फिर ग्लेन मैक्सवेल ने शतक लगाकर इतिहास ही रच दिया। उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों पर शतक लगाया। यह वनडे वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। वहीं, ओवरऑल वनडे इंटरनेशनल में चौथा सबसे तेज शतक रहा।

44 गेंदों पर 106 रन बनाए

ग्लेन मैक्सवेल ने 44 गेंदों पर 9 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 106 रनों की पारी खेली है। उन्होंने इस पारी से इस वर्ल्ड कप में 49 गेंदों पर शतक लगाकर सबसे तेज वर्ल्ड कप सेंचुरी का रिकॉर्ड बनाने वाले एडेन मारक्रम को पीछे छोड़ दिया। मतलब इस वर्ल्ड कप में दो बार सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड बना है। टूर्नामेंट में पहली बार मैक्सवेल का बल्ला चला है। इनकी इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 399 रन बनाए।

वनडे वर्ल्ड कप के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

40 गेंद- ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया), वर्ष 2023

49 गेंद- ऐडेन मारक्रम (साउथ अफ्रीका), वर्ष 2023

50 गेंद- केविन ओ ब्रायन (आयरलैंड), वर्ष 2011

51 गेंद- ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया), वर्ष 2015

52 गेंद- एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका), वर्ष 2015

इंटरनेशनल वनडे में सबसे तेज शतक

1. एबी डिविलियर्स- 31 गेंदों पर

2. कोरी एंडरसन- 36 गेंदों पर

3. शाहिद अफरीदी- 37 गेंदों पर

4. ग्लेन मैक्सवेल- 40 गेंदों पर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in