back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CWC 2023 Final: ‘हिटमैन’ के रोने पर फैंस ने लिखा प्यारा मैसेज- रोहित तुम्हारा रोना खल गया…

Ind VS Aus: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का फाइनल मुकबला भारत हार गया। ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व विजेता बना।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का फाइनल मुकबला भारत हार गया। ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व विजेता बना। भारत की हार टीम के सभी खिलाड़ियों के चेहरे पर दिखी, लेकिन एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में हिटमैन रोहित शर्मा रो रहे हैं। एक वायरल वीडियो में टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ निराश कदमों के साथ चलते दिख रहे। उनके सिर भी झुके हैं।

रोहित के लिए फैंस का संदेश

वायरल वीडियो पर एक क्रिकेट प्रेमी ने लिखा-रोहित तुम्हारा रोना खल गया, लेकिन तुम सर्वश्रेष्ठ हो। तुम्हारे जैसा नि:स्वार्थ खिलाड़ी कोई नहीं है। अदभुत हो तुम, तुमको ऐसे ही बतौर ओपनर सबसे खतरनाक नहीं कहा जाता है। एक अन्य फैन ने लिखा-दिल से बुरा लगता है यार… जब पूरा प्रयास और फिर भी फेल हो जाए तो। दूसरे फैन ने लिखा-दिल से बुरा लगा है। बहुत ज्यादा वो भी।

कंगारू टीम ने 42 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया

वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के रविवार को अहमदाबाद में खेला गया था। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए कंगारू टीम ने 42 गेंद शेष रहते चार विकेट पर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। ट्रेविड हेड जबर्दस्त लय में नजर आए। उन्होंने अपनी टीम के लिए 120 गेंदों का सामना करते हुए 137 रन की उम्दा शतकीय पारी खेली और जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

Anushka Sharma से लेकर Mahika Sharma तक, मिलिए IPL खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स से

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट लोगों के लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक धर्म है। इसलिए, लोग अक्सर अपने पसंदीदा क्रिकेटरों...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵