नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय टीम बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की सेहत ठीक हो चुकी है। इन्होंने फिर से प्लेन की सवारी की। इस बार पानी की अपनी बोतल के साथ एक सेल्फी शेयर की है। मयंक ने इसके साथ मजेदार कैप्शन लिखा है-बिल्कुल भी रिस्क नहीं लेने का रे बाबा। अब कई यूजर्स काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा- भाई वो बचपन में बच्चों के लिए बस और ट्रेन में लिखा रहता है ना “इधर-उधर से उठाकर कुछ मत खाओ। जहर हो सकता है।” आपने इग्नोर किया होगा।
फ्लाइट में पी लिया था जहरीला पदार्थ
कुछ दिन पहले मयंक अग्रवाल ने फ्लाइट में एक बोतल से अनजाने में जहरीला पदार्थ पी लिया था। उसके बाद उनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई थी। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच भी की थी।
कर्नाटक टीम का कर रहे नेतृत्व
रणजी ट्रॉफी 2024 में मयंक कर्नाटक टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में कर्नाटक टीम ने रणजी ट्रॉफी 2024 के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। अब कर्नाटक टीम का मुकाबला 23 फरवरी से विदर्भ के साथ नागपुर में खेला जाएगा। मैच में फिर से मयंक कर्नाटक टीम का नेतृत्व करेंगे।
शानदार फॉर्म में मयंक
रणजी ट्रॉफी 2024 में मयंक काफी शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। अब तक इस टूर्नामेंट में दो शतक लगाए हैं। उसके बाद फिर से कर्नाटक टीम को अपने कप्तान से क्वार्टरफाइनल मैच में ऐसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




