नई दिल्ली, रफ्तार। भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज है। बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बता दें, सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। साउथ अफ्रीका आज का मैच जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगा। भारतीय टीम से अंरुधति रेड्डी ने वनडे डेब्यू किया है। अंरुधति ने महिला प्रीमियर लीग में गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था। उन्हें स्मृति मंधाना ने डेब्यू कैप दी। इस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच में 29 मुकाबले हुए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 16 और साउथ अफ्रीका ने 12 मुकाबले जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा। भारतीय जमीं पर दोनों टीमों का वनडे में रिकॉर्ड देखे तो 13 मैचों में से 7 में भारतीय टीम जीती है। साउथ अफ्रीकी ने 6 मैच अपने नाम किया है।
टीम इंडिया की प्लेइंग-11
कप्तान एच. कौर, विकेटकीपर आर. घोष, एस. मंधाना, एस. वर्मा, डी. हेमलता, जे. रोड्रिग्स, डी. शर्मा, पी. वस्त्राकर, आर. यादव, ए. सोभना, ए.रेड्डी।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11
कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट, विकेटकीपर मीके डी रिडर, ताजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिजैन काप्प, नादिन डी क्लार्क, नोंडुमिसो शंगासे, मसाबाटा क्लास, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in




