नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो चुका है। पहले मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड कराची में एक दूसरे के खिलाफ खेलते दिखाई दिए थे। पहले मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 321 रनों का टारगेट दिया था जिसे चेज करने में पाकिस्तान कामयाब नहीं हो सकी। आज दुबई में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जा रहा है। पहले खेलते हुए बांग्लादेश की टीम ने 10 विकेट गंवाकर 228 रन बनाए।
शुरआती झटकों के बाद संभली बांग्लादेश की पारी
टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने ही नहीं दिया। बांग्लादेश को बैक टू बैक 3 झटके लगे। सौम्या सरकार 0 रन पर मोहम्मद शमी का शिकार हो गए। इसके बाद नजमुल हुसैन शांतो भी 0 पर हर्षित राणा का शिकार बन बैठे। बांग्लादेश तो टीम के अनुभवी बल्लेबाज मेहदी हसन मिराज से उम्मीदें थी लेकिन वह भी 5 रन से आगे अपनी पारी को बढ़ाने में नाकाम रहे। तौहीद हृदय ने सेंचुरी लगाकर पारी को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया।
टीम इंडिया की ओर से चमके मोहम्मद शमी
टीम इंडिया की और से मोहम्मद शमी ने शानदारी गेंदबाजी की। उन्होंने बांग्लादेश के 5 बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेजा। शमी ने 10 ओवर में 53 रन दिए और 5 विकेट लेकर बांग्लादेशी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। हर्षित राणा ने भी 3 विकेट झटके। अक्षर पटेल ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर डाले और 43 रन देकर 2 विकेट लिए।
टीम इंडिया के लीग स्टेज मुकाबले
20 फरवरी, बांग्लादेश बनाम भारत दुबई
23 फरवरी, पाकिस्तान बनाम भारत
2 मार्च, न्यूजीलैंड बनाम भारत




