back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Champions Trophy 2025: आज हो रहा है IND vs BAN मैच, बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया

आज दुबई में भारत और बांग्लादेश के बीच चैपियंस ट्रॉफी का पहला मैच खेला जा रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो चुका है। पहले मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड कराची में एक दूसरे के खिलाफ खेलते दिखाई दिए थे। पहले मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 321 रनों का टारगेट दिया था जिसे चेज करने में पाकिस्तान कामयाब नहीं हो सकी। आज दुबई में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जा रहा है।बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया

Dubai Weather Report

20 फरवरी को दुबई के आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। दिन का तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि शाम होते होते पारा 3 डिग्री गिर सकता है। इसके अलावा राहत की बात यह है कि बारिश होने की आशंका नहीं जताई जा रही है। 

IND vs BAN Head to Head

दोनों टीमें वनडे क्रिकेट में अबतक 41 बार आमने सामने आ चुकी हैं। जिसमें से पलड़ा भारत के पक्ष में रहा है। टीम इंडिया ने 31 मैच जीते हैं जबकि 8 मैच बांग्लादेश के पक्ष में रहे। हालांकि आखिरी 5 वनडे मैच की बात की जाए तो बांग्लादेश टीम इंडिया पर हावी रहा है। 5 में से 3 मैच बांग्लादेश ने जीते हैं जबकि 2 भारत ने जीते हैं। 

टीम इंडिया के लीग स्टेज मुकाबले

20 फरवरी, बांग्लादेश बनाम भारत दुबई

23 फरवरी, पाकिस्तान बनाम भारत

2 मार्च, न्यूजीलैंड बनाम भारत

Champions Trophy 2025 India Squad

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर। 

बांग्लादेश टीम: सौम्य सरकार, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), जाकर अली (विकेटकीपर), मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान, तौहीद हृदयोय, रिशाद हुसैन, परवेज हुसैन एमोन, नसुम अहमद। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵