back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Border Gavaskar Trophy: ऑस्ट्रेलिया दौरा बीच में छोड़कर आनन फानन में भारत लौटे कोच गौतम गंभीर, ये है वजह

भारतीय टीम के हेड कोच एडिलेड मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरा छोड़कर वापस भारत लौट गए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट में भारत ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराकर जीत दर्ज कर ली। इस मैच की जीत के बाद भारतीय खेमें से ऐसी खबर सामने आई है जो टीम इंडिया के फैंस को निराश कर सकती है। दरअसल, दूसरे टेस्ट मैच से पहले दो दिन का अभ्यास मैच खेला जाना है, जिससे ठीक पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर दौरा छोड़कर भारत वापस लौट गए हैं। हालांकि उनके वापस जाने की वजह को उनकी फैमिली एमरजेंसी बताया जा रहा है।

इंडिया बनाम प्राइम मिनिस्टर इलेवन होगा मुकाबला

6 दिसंबर से एडिलेड में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है जो कि पिंक बॉल से खेला जाएगा। माना जाता है कि पिंक बॉल से मैच आसान नहीं होता इसलिए 30 नवंबर से कैनबरा में दो दिवसीय प्रैक्टिस मैच का आयोजन किया जाना है। इस मैच में इंडिया बनाम प्राइम मिनिस्टर इलेवल मुकाबला होगा। हालांकि इससे पहले ही कोच गौतम गंभीर भारत वापस लौट गए हैं। दूसरे टेस्ट से पहले गंभीर वापस टीम इंडिया को ज्वाइन कर सकते हैं।

कोच गौतम गंभीर पर है सीरीज जिताने का दारोमदार

न्यूजीलैंड सीरीज में क्लीन स्वीप होने के बाद न सिर्फ खिलाडी बल्कि कोच गौतम गंभीर को भी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके बाद गौतम गंभीर से BCCI ने उनसे कड़े सवाल भी पूछे थे। इस कार्यवाई के बाद गौतम गंभीप पर नैतिक दवाब आ गया था कि उन्हें किसी भी हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर सीरीज जीतनी है, अगर ऐसा नहीं हुआ तो संभव है उन्हें कोचिंग के पद से हाथ धोना पड़ जाए या उन्हें किसी एक फॉर्मेट की कोचिंग का जिम्मा सौंप दिया जाए। हालांकि पहला टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम के हौंसले बुंलद नजर आ रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

नागपुर में टीम इंडिया का जलवा! कीवियों के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा T20 स्कोर, फिर न्यूजीलैंड को 48 रन से चटाई धूल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नागपुर में खेले गए भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 रन से...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...