नई दिल्ली, रफ्तार। पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज बड़े बवाल के साथ हुआ। टूर्नामेंट केओपनिंग एवं ग्रुप स्टेज के मैच में फुटबॉल फैंस ने अर्जेंटीना की टीम पर पटाखों से हमला कर दिया, जिसके बाद एथलीट वहां से भागे। ऐसे में मोरक्को और अर्जेंटीना के बीच आयोजित मैच स्थगित कर दिया गया। इसके बाद दर्शकों को मैदान से बाहर कर खाली स्टेडियम में 2 घंटे बाद मैच शुरू हुआ, जिसमें अर्जेंटीना को 2-1 से हार का मुंह देखना पड़ा।
मोरक्को के फैंस हुए उग्र
अर्जेंटीना के बराबरी के गोल के बाद मोरक्को के फैंस उग्र हो गए। उन लोगों ने अर्जेंटीना के खिलाड़ियों पर पटाखे फेंके। अर्जेंटीना के कोच जेवियर मास्चेरानो ने कहा कि ऐसा सर्कस पहले नहीं देखा था। मैदान पर हमले के कारण सेंट-इटियेन में अपने पहले ओलंपिक मैच में मोरक्को के खिलाफ अर्जेंटीना की हार हुई। दरअसल, मैच स्थगित होने के बाद VAR (Video assistant referee) रिव्यू के आधार पर अर्जेंटीना को हार झेलनी पड़ी।
अर्जेंटीना ने कर ली थी बराबरी
अर्जेंटीना के क्रिस्टियन मेडिना ने इंजरी टाइम में गोल दाग कर 2-2 की बराबरी कर ली थी। मगर, गोल खारिज करने का फैसला खेल रोकने के करीब दो घंटे बाद बताया गया। जब दोनों टीमें खाली स्टेडियम में मैच खत्म करने को लौटी थीं।
एंजो फर्नांडीज के वीडियो विवाद के कारण हुआ बवाल
बता दें, एंजो फर्नांडीज के वीडियो विवाद के लिए अर्जेंटीना को दर्शकों की हूटिंग झेलनी पड़ी। इसे फ्रांसीसी फुटबॉल फेडरेशन ने ‘नस्लवादी और भेदभावपूर्ण’ बताया। साल 2004 और 2008 में गोल्ड मेडल जीतने वाली अर्जेंटीना हाल में कोपा अमेरिका जीतने वाले जूलियन अल्वारेज, निकोलस ओटामेंडी, गेरोनिमो रुली के साथ खेलने के बावजूद सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखा सका। सौफियान रहीमी ने मोरक्को को पहले हाफ के अंतिम सेकंड में 1-0 से बढ़त दिलाया। दूसरा गोल 49वें मिनट में पेनल्टी पर किया था। अर्जेंटीना से एकमात्र गोल 68वें मिनट में सिमोन गिउलिआनो ने किया।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in





