नई दिल्ली, रफ्तार। पेरिस ओलंपिक गेम्स में इवेंट्स की शुरुआत आज से होगी। पेरिस में तीसरी बार ओलंपिक खेलों का आयोजन हो रहा है। इससे पहले साल 1900 और 1924 में ओलंपिक गेम्स यहां हुए थे। इस बार ओपनिंग सेरेमनी 26 जुलाई को होगी। इससे पहले आज से इवेंट्स शुरू होंगे। पहले दिन 2 इवेंट्स होने वाले हैं। 25 जुलाई यानी गुरुवार को भारतीय एथलीट्स भी एक्शन में दिखेंगे।
अर्जेंटीना का मोरक्को से मुकाबला
आज फुटबॉल और रग्बी के मुकाबले होंगे। फुटबॉल में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी की टीमें भिड़ेंगी। इसमें कोपा अमेरिका 2024 की ट्रॉफी विजेता टीम अर्जेंटीना का मुकाबला ग्रुप-बी में मोरक्को के साथ होगा। यूरो 2024 की विजेता टीम स्पेन का उज्बेकिस्तान से सामना होगा। दोनों मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होंगे। ओलंपिक की वेबसाइट के अनुसार रग्बी में पूल-बी में ऑस्ट्रेलिया का सामना सामोआ टीम से होगा। दूसरी ओर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला देर रात एक बजे से शुरू होगा।
25 जुलाई को एक्शन में दिखेगी भारतीय आर्चरी टीम
25 जुलाई यानी गुरुवार को होने वाले इवेंट्स में भारतीय आर्चरी टीम एक्शन में दिखेगी। हैंडबॉल इवेंट्स की भी शुरुआत होगी। आर्चरी में महिलाओं और पुरुषों के रैंकिंग राउंड इवेंट होंगे। इसमें महिलाओं में भारत से दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और भजन कौर एक्शन में दिखेंगी। पुरुषों में रमेश प्रवीण जाधव, तरुणदीप रॉय, धीरज बोम्मादेवरा दिखाई देंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




