back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इन आसान तरीकों से देख सकेंगे Olympics 2024, टीवी के साथ मोबाइल पर भी लाइव स्ट्रीमिंग का उठाएं आनंद

Olympics 2024 Streaming: पेरिस ओलंपिक शुरू होने में नौ दिन बाकी है। इसका खुमार भारत में भी है। भारतीय खिलाड़ी मेडल जीतने की तैयारी कर चुके हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। पेरिस ओ​लंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से हो रहा है। इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने बीते कुछ साल में उम्दा प्रदर्शन किया है। इस बार भी खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद है। इस साल कुल 206 देश भाग लेंगे। साल 2021 के टोक्यो ओलंपिक में भी ऐसा ही नजरा था। हालांकि ओलंपिक 2020 में होने थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण टाल दिया गया था। ऐसा पहली बार हुआ था, जब यह खेल तय समय पर नहीं हुआ था। इसे एक साल बाद आयोजित किया गया था। 

329 गोल्ड मेडल के लिए मुकाबले 

पेरिस ओलंपिक में 32 स्पर्धाओं में 329 गोल्ड मेडल के साथ 10 हजार से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं। भारत टोक्यो ओलंपिक से अपने मेडल की संख्या में सुधार करना चाहेगा। साल 2021 में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, पुरुष हॉकी टीम और पीवी सिंधु जैसे शटलर और सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी मेडल जीतने के लिए पसंदीदा हैं।

भारत में पेरिस ओलंपिक कैसे देखें?

पेरिस ओलंपिक का भारत में स्पोर्ट्स 18 चैनलों (एसडी और एचडी दोनों) पर दिखाया जाएगा। ओलंपिक 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर मुफ्त में होगी। हालांकि, जियो सिनेमा ने कुछ प्लान शुरू किए हैं, लेकिन ओलंपिक के सारे मुकाबले आप फ्री में देख सकेंगे। साथ ही दूरदर्शन के स्पोर्ट्स चैनल पर भी लाइव मुकाबले देख सकते हैं। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा! ओलंपिक में भाग लेने पर मिलेंगे 21 लाख रुपये, CM विष्णु देव साय का ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ सरकार ने खेल जगत के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि अब ओलंपिक...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵