back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024: KKR में बड़ा बदलाव, पुराने कप्तान की हुई वापसी, ये रही संभावित प्लेइंग 11

KKR: आईपीएल सीजन 17 शुरू होने में 6 दिन शेष हैं। लीग का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल सीजन 17 शुरू होने में 6 दिन शेष हैं। लीग का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होना है। इस आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर फिर वापसी कर रहे हैं। उन्होंने चोट के चलते पिछला सीजन मिस किया था। केकेआर की शुरुआती मैच में प्लेइंग इलेवन अब तक साफ नहीं हो पाया है।

श्रेयस होंगे कप्तान

आईपीएल 2023 में श्रेयस के चोटिल होने पर नीतीश राणा ने टीम की कमान संभाली थी। राणा की कप्तानी में केकेआर ने 14 मैचों में 6 में जीत दर्ज की थी। टीम पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर थी। अब फिर केकेआर के नियमित कप्तान की टीम में वापसी हो रही है। आईपीएल 2024 से पहले अय्यर ने फॉर्म में लौटने के भी संकेत दिए हैं। अय्यर ने रणजी ट्रॉफी 2024 की दूसरी पारी में 95 रनों की अहम पारी खेली थी। अब केकेआर के फैंस अय्यर से इस साल खिताब जीताने की उम्मीद कर रहे हैं। केकेआर ने साल 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता था।

रिंकू-वेंकटेश से खास उम्मीदें

केकेआर के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह शानदार फॉर्म में हैं। भारत के टी-20 मैचों में रिंकू ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अफगानिस्तान के खिलाफ रिंकू ने आखिरी टी-20 मैच में 39 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली थी। उनकी इस पारी में चौकों से अधिक छक्के थे। उन्हें जब-जब भारत के लिए खेलने का मौका मिला है, उन्होंने रन बनाए हैं। पिछले सीजन में केकेआर के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 14 मैचों में 404 रन बनाए थे।

इन्हें मिल सकता है मौका

केकेआर ने आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में 10 खिलाड़ियों को खरीदा था। इनमें अफगानिस्तान के लेग स्पिनर मुजीब रहमान, वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड, ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख की कीमत में टीम में शामिल हुए। मिचेल आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। स्टार्क को इतनी महंगी रकम में खरीदने के बाद उनका सारे मैच खेलना लगभग तय माना जा रहा है। स्पिन डिपार्टमेंट में सुनील नारायण का साथ मुजीब रहमान देते हुए नजर आ सकते हैं।

ऐसी हो सकती हैं प्लेइंग 11

ओपनर- वेंकटेश अय्यर और रहमानुल्लाह गुरबाज।

मिडिल ऑर्डर-कप्तान श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, नीतीश राणा।

ऑलराउंडर-आंद्रे रसेल, सुनील नारायण और रमनदीप सिंह।

बॉलिंग- मिचेल स्टार्क, मुजीब रहमान और चेतन सकारिया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP नेता संगीत सोम को जान से मारने की धमकी! KKR विवाद के बीच बंगाली भाषा में आया धमकी भरा मैसेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीजेपी नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...