back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL के पहले मैच में 6 रन बनाते ही कोहली रच देंगे कीर्तिमान, ये रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय होंगे

Virat Kohli T 20 Record: IPL 2024 शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और आरसीबी (RCB) के बीच खेला जाएगा। CSK ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है।

नई दिल्ली, रफ्तार। IPL 2024 शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और आरसीबी (RCB) के बीच खेला जाएगा। CSK ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। जबकि, RCB ने एक बार खिताब नहीं जीता है। CSK के खिलाफ मैच में विराट कोहली सिर्फ 6 रन बनाकर बड़ा कमाल कर देंगे। कोहली की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है। अगर, आईपीएल 2024 के पहले मैच में CSK के खिलाफ 6 रन बनाते हैं तो वह टी-20 क्रिकेट में 12000 रन पूरे कर लेंगे। वह टी20 क्रिकेट में 12000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बनेंगे। उनसे पहले कोई भारतीय टी-20 क्रिकेट में ये कमाल नहीं कर पाया है।

टी-20 क्रिकेट में इस प्लेयर के सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली ने 376 टी-20 मैचों में 11994 रन बनाए हैं। इनमें 8 शतक और 91 अर्धशतक भी शामिल हैं। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन क्रिस गेल ने बनाए हैं। गेल ने 14562 रन बनाए हैं।

टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

1. क्रिस गेल- 14562 रन

2. शोएब मलिक- 13338 रन

3. कीरोन पोलार्ड- 12899 रन

4. एलेक्स हेल्स- 12295 रन

5. डेविड वॉर्नर- 12065 रन

6. विराट कोहली- 11994 रन

कोहली ने आईपीएल के 16 सीजन खेले हैं

विराट कोहली ने कई बार आरसीबी को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला है। कोहली ने साल 2008 से 2023 तक 16 सीजन सिर्फ आरसीबी टीम के लिए ही खेला है। वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच घमासान...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵