back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एलन बॉर्डर का बयान, कहा- जसप्रीत बुमराह कप्तान के लिए सही दावेदार

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एलन बॉर्डर ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जसप्रीत बुमराह रोहित शर्मा के बाद भारतीय कप्तानी के लिए सबसे सही दावेदार हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एलन बॉर्डर ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि जसप्रीत बुमराह भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के सबसे सही उत्तराधिकारी हैं। एलन बॉर्डर ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह में भारतीय कप्तान बनने के सारे गुण और क्षमता है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एलन बॉर्डर 10 हजार से अधिक टेस्ट रन बनाने वाले तीन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में से एक हैं। एलन बॉर्डर ने एक इंटरव्यू में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की खूबियों को गिनाया।

जसप्रीत बुमराह कप्तान के लिए सही दावेदार: एलन बॉर्डर

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एलन बॉर्डर ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि जसप्रीत बुमराह भारत के लिए बहुत ही अच्छा काम करेंगे, उन्होंने पर्थ में अपनी कप्तानी से इसको सही साबित भी किया था। जसप्रीत बुमराह ने अपनी कप्तानी में जिस तरह से बिल्डिंग सजाई थी, उसमे किसी भी तरह की कोई कमी नहीं थी। जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में अपनी कप्तानी कौशल से सभी का दिल जीत लिया था। पर्थ में खेले गए उस टेस्ट मैच को जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारत ने 295 रनों से जीता था। इस मैच के बाद जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्टेडियम में टेस्ट जीतने वाले पहले विदेशी कप्तान बन गए थे।

“जसप्रीत बुमराह अन्य गेंदबाजों से बिल्कुल अलग हैं”

एलन बॉर्डर ने आगे कहा कि बुमराह ने पर्थ टेस्ट में आठ विकेट चटकाएं थे, जिसके लिए भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ़ द मैच का अेवार्ड दिया गया। जसप्रीत बुमराह को मालूम था कि कब आक्रमण में खुद को लाना है और बहुत ही सटीकता के साथ फिल्ड को सजाना है। जसप्रीत बुमराह की कलाई, उनके रिलीज़ पॉइंट अन्य गेंदबाजों से बिल्कुल अलग हैं। जसप्रीत बुमराह उस हाइपरएक्सटेंशन के कारण अन्य गेंदबाजों की तुलना में अधिक कारगर साबित होते हैं। जसप्रीत बुमराह के अनोखे बॉलिंग एक्शन और रन अप के कारण बल्लेबाजों को उन्हें समझने में काफी परेशानी होती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप में फील्डिंग ने भी बदला मैच का रुख, ये हैं सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में जब दिग्गज खिलाड़ियों की चर्चा होती है, तो अक्सर नजरें रन बनाने वालों...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...