नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा बड़ी मुश्किल में फंस गए है। रॉबिन के खिलाफ गिरफ्तारी वांरट जारी किया गया है। ये कार्रवाई उथप्पा पर कथित भविष्य निधि (PF) में धोखाधड़ी और बकाया न चुकाने के एवज में की गई है, इसके लिए पुलिस ने यह वारंट जारी किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने जब टी20 वर्ल्ड कप 2007 का खिताफ जीता था, तब उथप्पा टीम के स्टार बतौर सलामी बल्लेबाज रहे थे।
उथप्पा अपनी खुद की कंपनी Centuries Lifestyle Brand Pvt Ltd नाम से चलाते है और स्वंय इसे संचाालित करते है। यह कंपनी वहां काम कर रहे कर्मचारियों के वेतन से जमा किये गए रुपये उनके पीएफ खातों में डालने में विफल रही है। जिसके चलते इस मामले में कुल लगभग 24 लाख रुपये की धांधली हुए है।
क्या रॉबिन उथप्पा को अब अरेस्ट किया जाएगा?
रॉबिन उथप्पा के खिलाफ लगभग 24 लाख रुपये बकाया बताया जा रहा है, और यह बकाया राशि चुकाने के लिए उन्हें 27 दिसंबर तक का समय दिया गया है। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। इस मामले में अरेस्ट वारंट PF क्षेत्रीय आयुक्त शदाक्षरी गोपाल रेड्डी ने जारी किया है। यह आदेश, पुलकेशीनगर पुलिस को सख्त और उचित कार्रवाई करने का निर्देश देती है।
नए ठिकाने को खोजने में लगे हैं अधिकारी
क्षेत्रीय आयुक्त के द्वारा 4 दिसंबर को लिखे गए एक लेटर में रेड्डी ने पुलिस को वारंट पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिया है। हालांकि, इस पत्र को पीएफ ऑफिस को वापस कर दिया गया, क्योंकि उथप्पा कथित तौर पर अब अपने पुराने एड्रेस पर नही रहते है। विभाग अब इस मामले की जांच को तेज गति देने और आगे बढ़ाने के लिए कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पूर्व किक्रटर के नए ठिकाने को खोजने में काम कर रहे है।
रॉबिन उथप्पा का क्रिकेट करियर
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने भारत के सलामी बल्लेबाज रहे है। उन्होंने एमएस धानी की कप्तानी में 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का पहला खिलाफ जीता था। उन्होने इंटरनेशनल मैचों में भारत के लिए 46 वनडे और 13 T20 में क्रमश: 934 और 249 रन बनाए, इसके साथ ही फर्स्ट क्लास में 9446 और List A में 6534 रन बनाए। उथप्पा ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दो बार (2014 और 2021) की ट्रॉफी अपने नाम है। वह 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम से जुड़े रहे थे।





