नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । एशिया कप 2025 का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। क्योंकि, एशिया कप को लेकर बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। टीम के कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में सौपा गया है। उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है। वही, शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। टूर्नामेंट का आगाज होने में कुछ ही दिनों का वक्त बचा है। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं, दोनों के बीच 14 सितंबर को दुबई में मैच तय है।
दोनों क्रिकेट देशों ने अपने स्क्वॉड का भी ऐलान कर दिया है, हालांकि, कई लोग मानते हैं कि भारत को पाकिस्तान के साथ ये मैच नहीं खेलना चाहिए। इनमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भी शामिल हैं, जिन्होंने एक बार फिर अपनी बात दोहराते हुए कहा कि, एक तरफ हमारे सैनिकों की शहादत हो रही है दूसरी टीम हम मैच खेले तो ये ठीक नहीं है।
बीते दिन यानी मंगलवार को एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी गई, टीम के ऐलान के बाद राजनीति जगत और क्रिकेट से जुड़े लोगों ने इस पर सवाल उठाया है। क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कई दिनों से तनाव और टकराव की स्थिति देखी गई थी, ऐसे में पाकिस्तान से क्रिकेट मैच खेलना उचित नहीं बताया है। हालांकि, एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में खिलाडि़यों लिस्ट जारी कर दी गई है।
मेरा जमीर जिंदा है, इसलिए मैं उनसे…
इसी दिन भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी, हरभजन सिंह से मीडिया वालों ने पूछा कि आपने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स क्रिकेट (WCL) में उनके साथ खेलने से मना कर दिया, लेकिन एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान होने जा रहा है तो इस पर भज्जी ने कहा, “देखो ये मेरा फैसला था, मेरा जमीर नहीं कह रहा था कि मैं उनके साथ मैच खेलूं। इसलिए मैंने उनके साथ मैच नहीं खेला।”
दुश्मन देश से व्यापार और क्रिकेट नहीं होना चाहिए
हरभजन सिंह ने कहा, “ये मेरी निजी राय हैं कि जब तक हमारे देश के रिश्ते किसी देश के साथ ठीक नहीं है तो हमें न तो उनके साथ व्यापार और न ही क्रिकेट खेलना चाहिए। क्रिकेट तो बहुत छोटी चीज है। सरकार क्या सोचती है वो उनकी सोच है लेकिन व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि ये ठीक नहीं है।
ये अच्छा संदेश् नहीं
भज्जी ने कहा कि, एक तरफ हमारे सैनिकों की शहादत हो रही है, उसके बाद भी हम क्रिकेट खेले तो ये अच्छा संदेश नहीं जाएगा।” हालांकि, हरभजन सिंह ने साफ किया कि ये उनकी निजी राय हैं और अंतिम फैसला BCCI और सरकार ही लेती है।
एशिया कप में ऐसा रहेगा टूर्नामेंट
बता दें कि, एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया जाना, जिसकी शुरुआत 9 सितंबर से 28 सितंबर तक होगा। इसमें कुल 8 टीमों को 2 ग्रुप (4-4) में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज के बाद दोनों ग्रुप से टॉप 2-2 टीमें सुपर फोर में जाएंगी, यहां भी भारत बनाम पाकिस्तान मैच हो सकता है और अगर दोनों टीमें फाइनल तक पहुंची एशिया कप में 3 मैच इन दोनों टीमों के बीच होंगे।





