back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Viral Video: हैरतअंगेज कैच, बाज की तरह ऐडन मार्करम ने लपका कैच

Aiden Markram Stunning Catch: क्रिकेट मैदान में अक्सर एक से बढ़कर एक रोमांचक दृश्य दिखते हैं। ताजा मामला मंगलवार का है।

नई दिल्ली, रफ्तार। क्रिकेट मैदान में अक्सर एक से बढ़कर एक रोमांचक दृश्य दिखते हैं। ताजा मामला मंगलवार का है। एसएटी-20 क्रिकेट लीग में सनराइजर्न ईस्टर्न कैप के कप्तान ऐडन मार्करम ने ऐसा कैच पकड़ा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इसका वीडियो देखकर यकीन नहीं हो रहा कि कोई खिलाड़ी ऐसा कैच पकड़ सकता है। मार्करम ने बाज की तरह हवा में उड़ते हुए गेंद को लपक लिया। उनको इस तरह कैच पकड़ता देखकर बल्लेबाज सहित स्टेडियम में मौजूद सभी लोग दंग रह गए।

असंभव कैच को बनाया संभव

ऐडन मार्करम ने यह बेहतरीन कैच डरबन सुपर जायंट्स की पारी के चौथे ओवर में लपका। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर डरबन के बल्लेबाज जेजे स्मट्स ने सामने की ओर शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन वह गेंद को सही से टाइम नहीं कर सके। एक समय ऐसा लगा था कि गेंद 30 यार्ड सर्कल के पास खड़े ऐडन मार्करम के ऊपर से निकलेगी। मगर, अंतिम समय में मार्करम हवा में कूदे और हवा में रहते हुए ही कमाल का कैच पकड़ा। असंभ-सा दिखने वाले यह कैच मार्करम ने पकड़ कर अपनी टीम की जीताने में अहम भूमिका निभाई।

दूसरी बार फाइनल में सनराइजर्स

सनराइजर्स ईस्टर्न कैप की टीम ने डरबन सुपर जायंट्स को प्लेऑफ मैच में 51 रनों से हराया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स टीम ने 157 रन बनाए। इसके जवाब में सुपर जायंट्स टीम 106 रनों पर ढेर हो गई। इसके साथ सनराइजर्स ने एसएटी-20 लीग में लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। सनराइजर्स टीम ने बीते साल इस लीग का खिताब जीता था। इस बार भी उनके पास खिताब जीतने का जबरदस्त अवसर है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵