back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दक्षिण अफ्रीका टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान बने एडन मार्करम

एडन मार्करम को दक्षिण अफ्रीका के टी-20 क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। बतौर कप्तान इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला उनकी पहली चुनौती होगी।

नई दिल्ली,एजेंसी। एडन मार्करम को दक्षिण अफ्रीका के टी-20 क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। बतौर कप्तान इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला उनकी पहली चुनौती होगी। 28 वर्षीय मार्करम ने टेम्बा बावुमा की जगह ली है, जिन्होंने पिछले महीने टी20 कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था।बावुमा टेस्ट और एक दिवसीय टीम के कप्तान बने रहेंगे। दक्षिण अफ्रीका बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उतरेगी। इसके बाद 16-21 मार्च के बीच तीन एकदिवसीय मैच होंगे।

दक्षिण अफ्रीका बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उतरेगी

तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्ट्जे और कैगिसो रबाडा को एकदिनी श्रृंखला के लिए आराम दिया गया है, लेकिन दोनों गेंदबाज 25-28 मार्च तक खेले जाने वाले टी20 मैचों में वापसी करेंगे।वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो एकदिनी के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी ज़ोरज़ी, ब्योर्न फोर्टुइन, रीज़ा हेंड्रिक्स, सिसंडा मगाला, केशव महाराज, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, एंडिले फेहलुकवायो, ट्रिस्टन स्टब्स, लिज़ाद विलियम्स, रासी वैन डेर डूसन।टी20 टीम: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, सिसंडा मगाला, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्टजे, वेन पार्नेल, कागिसो रबाडा, रेली रोसोउ, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵