back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा अफगानिस्तान, जानिए कब-कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने रोमांचक दौर में पहुंच गया है। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने रोमांचक दौर में पहुंच गया है। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होगा, जहां दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत लगाएंगी।

शानदार फॉर्म में टीम इंडिया U19

भारतीय अंडर-19 टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। ग्रुप स्टेज में भारत ने अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराकर ग्रुप बी में टॉप किया। इसके बाद सुपर सिक्स में भी टीम का दबदबा देखने को मिला। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने 204 रन से बड़ी जीत दर्ज की, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबला भी अपने नाम किया।

अफगानिस्तान ने भी दिखाया दम

अफगानिस्तान अंडर-19 टीम भी इस वर्ल्ड कप में मजबूत नजर आई है। टीम ने ग्रुप स्टेज में लगातार तीन जीत हासिल की और सुपर सिक्स में जगह बनाई। श्रीलंका से हार के बाद अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 191 रन से हराकर शानदार वापसी की। कप्तान महबूब खान की अगुवाई में टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है

कहां देखें लाइव मैच?

भारत बनाम अफगानिस्तान U19 सेमीफाइनल का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं, ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। भारतीय टीम जहां अपने संतुलित प्रदर्शन के दम पर फाइनल में पहुंचना चाहेगी, वहीं अफगानिस्तान उलटफेर करने के इरादे से मैदान में उतरेगा। क्रिकेट फैंस को एक कड़ा और दिलचस्प मैच देखने को मिल सकता है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरएस एम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, दीवेंद्रन दीपेश, मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलन पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।

अफगानिस्तान: महबूब खान (कप्तान), खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल खान, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीज मिया खिल, नाजीफ अमीरी, खातिर स्टानिकजई, नूरिस्तानी, अब्दुल अजीज, सलाम खान, वाहिद जादरान, जैतुल्लाह शाहीन, रोहुल्लाह अरब, अकील खान ओबैद।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...