back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election: सचिन पायलट ने टोंक विधानसभा से किया नामांकन, बोले- सोनिया गांधी और खरगे ने कहा सब भूल कर आगे बढ़ो

New Delhi: राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, इस बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आज टोंक सीट से पर्चा भरा और दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस की वापसी तय है।

रफ्तार डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, इस बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आज टोंक सीट से पर्चा भरा और दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस की वापसी तय है। सीएम गहलोत से विवादों के बीच उन्होंने खास बात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ेगे और सोनिया गांधी से बातचीत कर बीती बातों को भूलकर आगे बढ़ने का सुझाव स्वीकार कर लिया है।

BJP उठा सकती थी गहलोत-सचिन के विवाद का फायदा

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के मध्य मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद का पूरा फायदा भाजपा उठा सकती है। कांग्रेस पार्टी ये कतई मंजूर नहीं करेगी क्योंकि कांग्रेस 2014 से भाजपा को हटाने का संघर्ष कर रही है। इसलिए पार्टी हाईकमान ने सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट की नाराज़गी को दूर करने का निर्णय लिया।

नामांकन प्रक्रिया हुई पूरी

आज सचिन पायलट ने निर्वाचण आयोग में नामांकन प्रक्रिया पूरी कर दी है, इस बात की खुशी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई। टोंक विधानसभा सीट पर आगामी चुनावों में कौन बाज़ी मारेगा, ये तो वक्त ही बताएगा।

सचिन पायलट का गढ़ है टोंक

सचिन पायलट बीते वर्षों में टोंक विधानसभा से एक बार भी चुनाव नही हारे, टोंक विधानसभा उनका राजनैतिक गढ़ माना जाता है। सचिन पायलट गुर्जर समाज से हैं और इस विधानसभा क्षेत्र में गुर्जर समाज की आबादी अधिक है, इसलिए कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि सचिन पायलट इस समय नाराज़गी जताकर राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी का नुकसान करें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिशंकर अय्यर का बयान, कहा- राहुल गांधी को INDI गठबंधन छोड़ना चाहिए, ममता दीदी या कोई सीनियर नेता संभालें कमान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर राजनीतिक हलचल बढ़ाते हुए कहा कि राहुल गांधी को इंडिया गठबंधन (INDI)...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...