back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

President Murmu: 20 से 22 नवंबर तक ओडिशा और आंध्र प्रदेश के दौरे पर, राष्ट्रीय शिक्षा अभियान का करेंगी शुभारंभ

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बारीपदा में अखिल भारतीय संताली लेखक संघ के 36वें वार्षिक सम्मेलन और साहित्यिक महोत्सव के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लेंगी।

नई दिल्ली, हि.स.। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 22 नवंबर तक ओडिशा और आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। वो आज बारीपदा में अखिल भारतीय संताली लेखक संघ के 36वें वार्षिक सम्मेलन और साहित्यिक महोत्सव के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लेंगी। इसके बाद कुलियाना में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करेंगी। यह जानकारी पीआईबी की विज्ञप्ति में दी गई है।

इसके बाद बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन का करेंगी दौरा

विज्ञप्ति के अनुसार 21 नवंबर को राष्ट्रपति पहाड़पुर गांव में कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ करेंगी। इसके बाद बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन का दौरा करेंगी। यहां तीन नई रेलगाड़ियों (बादामपहाड़-टाटानगर मेमू, बादामपहाड़-राउरकेला साप्ताहिक एक्सप्रेस और बादामपहाड़-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस) को हरी झंडी दिखाएंगी।

बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की रखेंगी आधारशिला

वो न्यू रायरंगपुर डाक मंडल का उद्घाटन करने के साथ रायरंगपुर डाक मंडल का स्मारक कवर जारी करेंगी। इस दौरान बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगी। वो बादामपहाड़-शालीमार एक्सप्रेस रेलगाड़ी से बादामपहाड़ से रायरंगपुर तक यात्रा करेंगी। शाम को राष्ट्रपति वीर सुरेंद्र साई प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बुर्ला के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।

नए भारत के लिए नई शिक्षा का करेंगी शुभारंभ

राष्ट्रपति 22 नवंबर को संबलपुर में ब्रह्माकुमारीज के राष्ट्रीय शिक्षा अभियान- नए भारत के लिए नई शिक्षा का शुभारंभ करेंगी। आखिर में राष्ट्रपति पुट्टपर्थी का दौरा करेंगी। वहां वो श्री सत्य साईं इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग के 42वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

1 मार्च से बदल जाएगा रेलवे टिकट बुकिंग का अंदाज: UTS ऐप होगा रिटायर, RailOne से होगी बुकिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप रोजाना लोकल ट्रेन या अनरिजर्व्ड टिकट के लिए UTS on Mobile ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर...
spot_img

Latest Stories

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...