back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 8 हाई कोर्ट के लिए 17 जज किये नियुक्त, हाई कोर्ट के 16 जजों का हुआ स्थानांतरण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 8 हाईकोर्ट के लिए 17 जजों की नियुक्ति की है। इसी के साथ राष्ट्रपति ने हाई कोर्ट के 16 जजों का ट्रांसफर कर दिया है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 8 हाईकोर्ट के लिए 17 जजों की नियुक्ति की है। बुधवार को जारी अधिसूचना में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के लिए चार, बांबे हाई कोर्ट के लिए तीन, केरल हाई कोर्ट के लिए तीन, दिल्ली हाई कोर्ट के लिए दो, गुजरात हाई कोर्ट के लिए एक, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के लिए एक, कर्नाटक हाई कोर्ट के लिए एक और त्रिपुरा हाई कोर्ट के लिए दो जजों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। इसी के साथ राष्ट्रपति ने हाई कोर्ट के 16 जजों का ट्रांसफर कर दिया है।

राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के लिए हरिनाथ नुनेपल्ली, किरणमयी मंडावा ऊर्फ किरणमयी कनापार्थी, सुमति जगदम और न्यापति विजय की नियुक्ति की है। बांबे हाई कोर्ट के लिए अभय जैनारायंजी मंत्री, श्याम छगनलाल चंडोक और नीरज प्रदीप धोटे को नियुक्त किया गया है। केरल हाई कोर्ट के लिए जॉनसन जॉन, गोपीनाथ यू गिरीश और सी प्रदीप कुमार की नियुक्ति की गई है।

दिल्ली हाई कोर्ट के लिए जिन जजों की नियुक्ति की गई है उनमें शलिंदर कौर और रविंद्र जुडेजा शामिल हैं। रविंद्र कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। केवी अरविंद को कर्नाटक हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। त्रिपुरा हाई कोर्ट के लिए जिन दो जजों की नियुक्ति की गई है उनमें बिस्वजीत पालित और सब्यसाची दत्त पुरकायस्थ शामिल हैं।

राष्ट्रपति ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जस्टिस एसपी केसरवानी को कलकत्ता हाई कोर्ट, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के जज जस्टिस राज मोहन सिंह को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, कर्नाटक हाई कोर्ट के जज जस्टिस नरेंद्र जी को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट, पटना हाई कोर्ट के जज जस्टिस सुधीर सिंह को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट, मणिपुर हाई कोर्ट के जज जस्टिस एमवी मुरलीधरन को कलकत्ता हाई कोर्ट, पटना हाई कोर्ट के जज जस्टिस मधुरेश प्रसाद को कलकत्ता हाई कोर्ट, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के जज जस्टिस अरविंद सिंह सांगवान को इलाहाबाद हाई कोर्ट, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के जज जस्टिस अवनीश झींगन को राजस्थान हाई कोर्ट, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के जज जस्टिस अरुण मोंगा को राजस्थान हाई कोर्ट, इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जस्टिस राजेंद्र कुमार चतुर्थ को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट स्थानांतरित किया गया है।

इसी तरह गौहाटी हाई कोर्ट के जज जस्टिस नानी तागिया को पटना हाई कोर्ट, आंध प्रदेश हाई कोर्ट के जज जस्टिस सी मानवेंद्रनाथ राय को गुजरात हाई कोर्ट, तेलंगाना हाई कोर्ट के जज जस्टिस मुन्नुरी लक्ष्मण को राजस्थान हाई कोर्ट, तेलंगाना हाई कोर्ट के जज जस्टिस जी अनुपमा चक्रवर्ती को पटना हाई कोर्ट, कलकत्ता हाई कोर्ट के जज जस्टिस लापिता बनर्जी को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट और आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के जज जस्टिस दुपाला वेंकट रमना को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ट्रांसफर किया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का यूटर्न! पहले कहा गिरफ्तारी के लिए तैयार, अब हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इलाहाबाद...
spot_img

Latest Stories