back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सबका इलाज कराएगा आपका रेलवे, यात्रीगण! आपसे रहा न जाएगा…इस खास नियम को जाने बिना

रेल नियमों के मुताबिक स्टेशन परिसर पर आने वाले हर इंसान के यात्री होने की संभावना होती है। संभावना रहती है कि स्‍टेशन पहुंचाने के बाद वह टिकट खरीदे। इस कारण उसके इलाज की जिम्‍मेदारी रेलवे की रहती है।

नई दिल्ली, रफ्तार। रेल यात्रियों और गैर यात्रियों के लिए बेहद सुकून देने वाली खबर है। आपने ट्रेन टिकट लिया या नहीं लिया हो स्टेशन परिसर में आपके साथ कोई दुर्घटना होने पर आपके इलाज की पूरी जिम्मेदारी रेलवे की होती है। नियमों के अनुसार रेलवे की प्राथमिकता होगी कि घायल व्‍यक्ति का तुरंत इलाज कराए। रेलवे का यह नियम हर किसी को जानना चाहिए।

देश में 7 हजार से अधिक स्टेशन

बता दें, देश में 7 हजार से अधिक रेलवे स्‍टेशन हैं। इनमें ए, बी, सी, डी श्रेणी के स्‍टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों से हर दिन 2 करोड़ से ज्‍यादा लोग यात्रा करते हैं। 10 हजार से अधिक ट्रेनें परिचालित होती हैं। इसमें प्रीमियम, एक्‍सप्रेस, मेल और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।

हादसे के शिकार को मुआवजा देने का प्रावधान

सामान्‍य तौर पर लोग जानते हैं कि ट्रेन में कोई हादसा होता है तो घायल यात्री के इलाज की जिम्‍मेदारी रेलवे की रहती है। जब तक वह यात्री ठीक नहीं होता। मुआवजे का भी प्रावधान है।

टिकट रहना जरूरी नहीं

रेल मैन्‍युअल के मुताबिक कोई व्‍यक्ति ट्रेन से सफर के लिए प्‍लेटफॉर्म या स्‍टेशन पहुंचता या फिर स्‍टेशन परिसर तक जाता है और उसके साथ अप्रिय घटना होती है, जिससे वो घायल हो जाता है तो उसको तुरंत अस्‍पताल पहुंचाने की और इलाज करवाने की जिम्‍मेदरी रेलवे की है। भले घायल इंसान के पास किसी तरह का टिकट हो अथवा नहीं हो। अगर, कोई शख्स बगैर टिकट है और जांच में साबित होता है तो उस पर रेलवे नियमानुसार बाद में कार्रवाई करेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

1 मार्च से बदल जाएगा रेलवे टिकट बुकिंग का अंदाज: UTS ऐप होगा रिटायर, RailOne से होगी बुकिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप रोजाना लोकल ट्रेन या अनरिजर्व्ड टिकट के लिए UTS on Mobile ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर...
spot_img

Latest Stories

मार्च में बदलते मौसम बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵