नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा के पानीपत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां जिम ट्रेनर के प्यार में पागल एक महिला ने अपने पति की हत्या करा दी। इस वारदात का खुलासा पुलिस ने 3 साल बाद किया है।
जिम ट्रेन के लिए पति की कराई हत्या
पुलिस की जांच के मुताबिक पानीपत के रहने वाले विनोद बरारा की पत्नी निधि जिम जाती थी। इसी दौरान उसे एक जिम ट्रेनर सुमित से इश्क हो गया। धीरे-धीरे निधि और जिम ट्रेनर के बीच अवैध संबंध हो गए। विनोद को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों की भनक लग गई थी। जिसके चलते पति-पत्नी में विवाद होते रहते थे। विनोद ने जिम ट्रेनर सुमित को भी कई बार उसकी पत्नी से दूर रहने के लिये कहा था, लेकिन निधि और सुमित नहीं माने। उल्टे उन दोनों ने विनोद को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। पहले तो उन्होंने विनोद का रोड एक्सीडेंट कराया, लेकिन विनोद बच गया। जिसके बाद उन दोनों ने मिलकर विनोद को घर पर ही गोली मरवा दी।
ट्रक चालक को दी 10 लाख रुपये की सुपारी
पुलिस की जांच के मुताबिक सुमित और निधि ने एक ट्रक चालक को 10 लाख रुपये की सुपारी दी। उससे विनोद की कार का एक्सीडेंट कराना था। 5 अक्टूबर 2021 को ट्रक ड्राइवर के द्वारा विनोद की कार को टक्कर मार दी गई। जिसमें विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि उसकी जान बच गई थी।
मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने की दोबारा जांच
जिसके बाद उन दोनों ने ट्रक चालक को और पैसों का लालच देकर घर में मरवाने का प्लान बनाया। जिसके बाद ट्रक चालक ने विनोद की उसके ही घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में ट्रक चालक देव सुनार ने बताया कि वो समझौते के लिए कोर्ट से बाहर आया था, लेकिन विनोद (मृत व्यक्ति) ने समझौते से इनकार कर दिया। जिसके चलते उसने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस उसके जवाब से संतुष्ट हो गई और उसे जेल भेज दिया। लेकिन विनोद के परिजनों को इस बात पर भरोसा नहीं था। विनोद के भाई ने तीन साल बात पुलिस से संपर्क कर मामले में नई जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने इसे नए सिरे से जांच की। जिसमें सारा मामला परत दर परत खुलके सामने आ गया।
दरअसल निधि अपनी बेटी को ऑस्ट्रेलिया भेजकर जिम ट्रेनर के साथ रह रही थी। उसकी लाइफ स्टाइल भी बदल गई थी। फिर पुलिस ने मामले की जांच की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। पुलिस के मुताबिक निधि ने विनोद की हत्या सिर्फ इसलिए कराई ताकि वो जिम ट्रेनर सुमित के साथ रह सके।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





