back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Assam के होम सेक्रेटरी ने की आत्महत्या, पत्नी की मौत के कुछ मिनट बाद खुद को मारी गोली

असम के होम सेक्रेटरी शिलादित्य चेतिया ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कुछ मिनट पहले ही चेतिया की पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने अपने सर्विस गन से खुद को मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। असम के होम सेक्रेटरी शिलादित्य चेतिया ने अपनी पत्नी की मौत के कुछ समय बाद अपने सर्विस गन से खुद को मारकर आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी आगामोनी बोरबरुआ कैंसर से पीड़ित थीं। उनका कई दिनों से गुवाहाटी के नेमकेयर अस्पताल में इलाज चल रहा था। वो ICU में भर्ती थी। मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांसें ली। उनकी मौत के 10 मिनट के बाद 44 साल के असम के होम पॉलिटिकल सेक्रेटरी शिलादित्य ने आत्महत्या कर ली।

2009 बैच के IPS अधिकारी थे चेतिया

शिलादित्य चेतिया 2009 बैच के IPS अधिकारी थे। वो असम के कई जिलों में एसपी के पद पर रह चुके थे। उन्हें 2015 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला था।

दो महीने से अस्पताल में भर्ती थीं शिलादित्य की पत्नी

नेमकेयर अस्पताल के डायरेक्टर के अनुसार शिलादित्य की पत्नी पिछले दो महीने से अस्पताल में भर्ती थी। तीन दिन पहले हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्होंने चेतिया को उनके बारे में जानकारी दी। मंगलवार शाम को अगामोनी की मौत हो जाने के बाद चेतिया ICU केबिन में आए। इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टाफ से कहा कि उन्हें कुछ समय के लिए प्राइवेसी चाहिये। जिसके बाद नर्स और मेडिकल स्टाफ केबिन से बाहर निकल आए। 

केबिन में खुद को मारी गोली

थोड़ी देर बाद केबिन से गोली चलने की आवाज आई। गोली चलने की आवाज सुनकर सभी लोग केबिन की तरफ दौड़े। उन्होंने देखा कि चेतिया अपनी पत्नी के शव के पास गिरे हुए हैं जिसके बाद उन्होंने शिलादित्य चेतिया को बचाने की बहुत कोशिश की। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

2013 में हुई थी अरेंज मैरिज

बताया जा रहा है कि दंपति की कोई संतान नहीं थी। उनकी साल 2013 में अरेंज मैरिज हुई थी। चेतिया के पिता भी एक पुलिस अधिकारी थे। कुछ समय पहले ही चेतिया की मां और उनकी सास की मौत हो गई थी। जिसके बाद वो काफी दुखी हो गए थे। इसके बाद उनकी पत्नी की मौत ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया। चेतिया की पत्नी अगामोनी ने तेजपुर विश्वविद्यालय से अंग्रेजी और अन्य विदेशी भाषाओं में पढ़ाई की थी। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भूपेन बोरा का बड़ा खुलासा, राहुल गांधी से हुई बातचीत रही बेनतीजा, 22 फरवरी को भाजपा में होंगे शामिल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। असम की सियासत में बड़ी हलचल मची हुई है। पूर्व असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने खुलासा किया कि उन्होंने कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...