back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अयोध्या: राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात SSF जवान के सर में लगी गोली; हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक विशेष सुरक्षा बल (SSF) के जवान की गोली लगने से मौत हो गई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक विशेष सुरक्षा बल (SSF) के जवान की गोली लगने से मौत हो गई। इस जवान की पहचान शत्रुघ्न विश्वकर्मा (25) के रूप में हुई है। यह जवान राम जन्म भूमि की सुरक्षा में तैनात था। हालांकि अभी तक गोली लगने के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस ने मृतक जवान के परिवारजनों को इसकी सूचना दे दी है।

क्या है पूरा मामला?

दराअसल, विशेष सुरक्षा बल (SSF) का एक जवान राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में तैनात था। बुधवार सुबह 5:25 बजे के लगभग बुधवार सुबह 5:25 बजे जब जवान कोटेश्वर मंदिर के सामने बने VVIP गेट पर तैनात था। तो अचनाक उसके माथे पर सामने से लग गई। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सुरक्षा कर्मी ने जवान को उठा कर अस्पताल ले गए। जहां से जवान को ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया और ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।

शत्रुघ्न विश्वकर्मा 2019 बैच के जवान थे

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, जवान का नाम शत्रुघ्न विश्वकर्मा था। शत्रुघ्न विश्वकर्मा 2019 बैच के जवान थे। वह अंबेडकरनगर के थाना सम्मनपुर के गांव कजपुरा के रहने वाले थे। विश्कर्मा को पीएसी से एसएसएफ में तैनात किया गया था। बता दें कि एसएसएफ फोर्स को मंदिर की सुरक्षा के लिए गठित किया गया है। जवान के साथ हुई घटना की जांच पुलिस कर रहीं है। पुलिस अपने जांच में इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रहीं है कि गोली जवान के सर में कैसे लग गई? वहीं, साथियों ने कहा कि घटना से कुछ समय पहले शत्रुघ्न मोबाइल देख रहा था। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने जा...
spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...