back to top
26.1 C
New Delhi
Wednesday, April 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sonam Raghuwanshi: जांच में सहयोग नहीं कर रही सोनम! रात में ना खाना खाया ना ही कोई बातचीत

इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी हनीमून मनाने शिलांग गए थे। उस दौरान कपल गायब हो गए थे। कुछ दिनों बाद पति राजा का शव बरामद हुआ था। सोनम पर पति की हत्या का आरोप है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । मध्‍यप्रदेश के इंदौर की सोनम रघुवंशी अब देशभर की चर्चा का विषय बनी हुए है। हर घर में उसकी चर्चा हो रही है। हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में घिरी सोनम को अब मेघालय पुलिस यूपी के गाजीपुर से अपने साथ ले जा रही है। पुलिस उसे मेघायल के शिलांग ले जाएगी। 

अरेस्‍ट के बाद मेघालय पुलिस सोनम को अपने साथ ले जा रही है, उस दौरान सोनम ने पूरे रास्ते कोई बातचीत नहीं की। पुलिस के पूछने पर सिर्फ इतना कहती है कि मेरे सिर में दर्द हो रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जब उसे खाने को कहा गया, तो उसने मना कर दिया, बार-बार पूछने पर भी उसने कुछ नहीं खाया। सोनम ने यह भी कहा कि उसे तेज सिरदर्द है और वह सो नहीं पा रही। 

शिलांग पुलिस रास्ते में कई बार आराम और भोजन के लिए रुकने का प्रयास करती रही है, लेकिन सोनम न तो कुछ खाने को तैयार हुई और न ही किसी से कोई बात की। पुलिस ने जब उससे बात करने की कोशिश की, तो उसने पूरी तरह चुप्पी साध ली।

फिलहाल शिलांग पुलिस सोनम को अरेस्‍ट कर वह मेघालय ले जा रही है। यह गाड़ी बिहार के बक्सर जिले से होते हुए अब पटना पहुंच चुकी है। इस यात्रा में यूपी पुलिस ने उत्तर प्रदेश बॉर्डर पार करवाने के लिए बिहार पुलिस से संपर्क किया है। अब सोनम को पटना से फ्लाइट के जरिए कोलकाता ले जाने की योजना है। इसके बाद उसे कोलकाता से गुवाहाटी और फिर शिलांग पहुंचाया जाएगा।

हत्या का मास्टरमाइंड प्रेमी निकला

इस मामले में शिलांग पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस जांच में सोनम की भूमिका इस हत्याकांड में सबसे अहम बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की पूरी योजना बनाई थी। पुलिस के मुताबिक, इस साजिश को अंजाम देने के लिए चार कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को शिलांग बुलाया। पुलिस ने इन चारों को भी अरेस्‍ट कर पूछताछ से साजिश के कई एंगल का खुलासा हुआ है।

फोन पर बनी पूरी साजिश

शिलांग पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रेमी राज कुशवाहा कभी शिलांग नहीं गया था। उसने सोनम को फोन के जरिए हर निर्देश दिया। वह लगातार सोनम के संपर्क में रहा और फोन कॉल्स और चैट्स के जरिए हत्या की हर स्टेज को कंट्रोल करता रहा। सोनम को राज ने ही शिलांग भेजा था, जहां पहले से मौजूद कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से मिलकर उसे मर्डर को अंजाम देना था। सोनम ने राज के बताने पर ही सब कुछ किया। लोगों से मिली, जगह तय की, समय चुना और आखिरकार हत्या को अंजाम तक पहुंचाया।

ऐसे लिखी हत्या की स्क्रिप्ट

पुलिस जांच में यह बात भी साफ हो चुकी है कि यह मर्डर कई महीनों की सोच-समझ और योजना का नतीजा था। यह तय कर लिया गया था कि राजा रघुवंशी की हत्या कब की जाएगी, किस जगह पर होगी, किसके जरिए होगी और उसके बाद क्या किया जाएगा। इस पूरे मामले में अब मेघालय पुलिस सोनम से पूछताछ करने वाली है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि साजिश की असली शुरुआत कहां से हुई, इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, किसने क्या भूमिका निभाई, और क्या राज कुशवाहा के अलावा कोई और तीसरा बड़ा नाम भी इसमें सामने आता है।

पुलिस के लिए चुनौती

अब मेघालय पुलिस की सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि सोनम से सच उगलवाया जाए। क्योंकि अब तक सोनम पूरी तरह से चुप्‍पी साध रखी है। और कोई कुछ भी बोलने से मना कर रही है। लेकिन अब जब उसे शिलांग ले जाया जा रहा है, वहां उससे कड़ी पूछताछ होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश ने भारत में हादी के हत्यारों के होने का किया दावा, मेघालय पुलिस और BSF ने दिया ये जवाब

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बांग्लादेश में इंकलाब मंच के संयोजक उस्मान हादी की हत्या के बाद जारी हिंसा ने स्थिति तनावपूर्ण बना...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵