back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्‍यों PM मोदी ने पहलगाम के गुनहगारों को खत्‍म करने चुना था ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम, जानिए क्‍या थी वजह ?

भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लिया है। आतंकवादी ठिकानों पर एक के बाद एक नौ हमले किए गए। इस कार्रवाई को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पूरे देश आक्रोश का माहौल है। इस हमले में आतंकियों ने हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाकर हत्या की थी। कई महिलाओं के सुहाग उजड़ गए, जिनमें एक नवविवाहिता भी शामिल थी, जिसके पति को उसके सामने गोलियों से भून दिया गया। हमलावरों ने जाते-जाते उस महिला से कहा था, “जाकर मोदी से कह देना।” इस अमानवीय कृत्य के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि आतंकवाद को समर्थन देने वालों को माक़ूल जवाब मिलेगा। इसका जवाब ऑपरेशन सिंदूर के रूप में दिया गया। 

बुधवार तड़के पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर एक के बाद एक नौ हमले किए गए। सूत्रों के अनुसार, इस सैन्य कार्रवाई को “ऑपरेशन सिंदूर” नाम खुद प्रधानमंत्री मोदी ने दिया। एक ऐसा नाम जो शहीद हुए लोगों के त्याग और उन विधवाओं की पीड़ा का प्रतीक बना।

पहलगाम हमले में मारे गए दिवंगतों के परिजनों ने की “ऑपरेशन सिंदूर” की तारीफ

पहलगाम हमले में मारे गए संतोष जगदाले की पत्नी प्रगति जगदाले ने “ऑपरेशन सिंदूर” पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने पाकिस्तान को साफ संदेश दे दिया कि भारत चुप बैठने वाला नहीं है।” इसी हमले में जान गंवाने वाले कौस्तुभ गणबोटे की पत्नी संगीता गणबोटे ने भी सरकार की कार्रवाई की सराहना की।

उन्‍होंने कहा कि “इस ऑपरेशन का नाम ‘सिंदूर’ रखकर सिर्फ जवाब ही नहीं दिया गया, बल्कि शहीदों की पत्नियों को सम्मान भी मिला है।” कानपुर के 31 वर्षीय व्यवसायी शुभम द्विवेदी भी उस दिन आतंक की बलि चढ़ गए। उनकी पत्नी ऐशान्या द्विवेदी, जिनकी शादी को दो महीने भी नहीं हुए थे, ने उस काली रात की यादें आज भी आंखों में समेट रखी हैं। लेकिन अब उनकी पीड़ा में एक उम्मीद और गर्व का सूरज उगा है। उन्‍होंने इस कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।

भावुक शब्दों में ऐशान्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया धन्यवाद

ऐशान्या ने “ऑपरेशन सिंदूर” की सराहना करते हुए एक भावुक बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्‍होंने कहा कि “मेरे पति की मौत का बदला लेने के लिए मैं पीएम मोदी की आभारी हूं। हमारे पूरे परिवार को उन पर भरोसा था और उन्होंने उस भरोसे को कायम रखा। यह सिर्फ जवाब नहीं था, यह मेरे पति के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। आज जहां भी वो होंगे, शांति में होंगे।”

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रंप का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नया दावा, कहा- भारत-पाक संघर्ष में 11 फाइटर जेट गिरे

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को लेकर एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵