back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WFI के अध्यक्ष संजय सिंह ने पेरिस ओलिंपिक में पहलवानों के खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार विनेश फोगाट को ठहराया..

Vinesh Phogat: भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह ने पेरिस ओलिंपिक में भारतीय पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की भारत वापसी हो गई है। उनका दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था। वह पेरिस ओलिंपिक में 50 किलोग्राम वाली कुश्ती के फाइनल में पहुंच गयी थी। लेकिन भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट का वजन 100 ग्राम अधिक हो जाने के कारण उन्हें पेरिस ओलिंपिक 2024 के फाइनल में अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में इस फैसले के खिलाफ अपील की थी। लेकिन कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) ने भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की इस अपील को खारिज कर दिया है। वहीं भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह ने पेरिस ओलिंपिक में भारतीय पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) को कम से कम 5 मेडल जीतने की पूरी उम्मीद थी

उन्होंने स्पोर्ट्सकीड़ा को दिए अपने इंटरव्यू में पेरिस ओलिंपिक में भाग लेने गए पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर कहा कि वह केवल भारतीय पहलवान अमन सहरावत के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। बता दें कि भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसी को लेकर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह ने भारतीय पहलवान अमन सहरावत की जमकर तारीफ की है। संजय सिंह का कहना है कि भारत की तरफ से 6 पहलवान पेरिस ओलिंपिक में गए थे, जिसके कारण भारतीय कुश्ती संघ (WFI) को कम से कम 5 मेडल जीतने की पूरी उम्मीद थी। लेकिन उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।

संजय सिंह ने इशारों इशारों में विनेश फोगाट पर ये आरोप लगा डालें

वहीं भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह ने भारतीय पहलवानों के पेरिस में खराब प्रदर्शन का कारण बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के मामले को लेकर दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन को बताया है। संजय सिंह ने इशारों इशारों में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को इसका जिम्मेदार ठहराया है। भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के मामले को लेकर दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन के कारण भारतीय पहलवानों की सही से तैयारी नहीं हो पाई थी। बता दें कि विनेश फोगाट ने साक्षी मालिक और बजरंग पूनिया के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर में बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के मामले को लेकर प्रदर्शन किया था। इसी को लेकर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह ने इशारों इशारों में महिला पहलवान विनेश फोगाट पर ये आरोप लगा डालें। 

विनेश फोगाट को अपने वजन का ध्यान रखना चाहिए था

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह ने पेरिस ओलिंपिक के 50 किलोग्राम वाली कुश्ती के फाइनल में विनेश फोगाट का वजन100 ग्राम अधिक होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिए जाने को लेकर कहा कि इसमें पूरी गलती महिला पहलवान विनेश फोगाट की ही है। भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा है कि विनेश फोगाट को सारी सुविधाएं मुहैया कराई गयी थी, उन्हें अपने वजन का ध्यान रखना चाहिए था। भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा है कि पेरिस ओलिंपिक में पहलवानों के खराब प्रदर्शन के कारण हमें 4 मेडल का नुकसान हुआ है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...