नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज (RG Kar Medical College) में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले को लेकर माहौल गर्मा गया है। छात्र व डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की है। उन्होंने इस घटना को बेहद ही घृषित व दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। उन्होंने दोषी के लिए फांसी की मांग की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा CBI जांच की मांग की जा रही है।
बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है
मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति जैसा है। रेजिडेंट डॉक्टरों का गुस्सा और मांग जायज है। मैं उनका समर्थन करती हूं। पुलिस ने भी उनकी मांगों को मान लिया है। ममता ने कहा कि मैं कल से इस मामले पर नजर बनाए हुई हूं। मैने पीड़ित के परिवार से बात की है। इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट ले जाने का दिया है आदेश- सीएम
सीएम ने कहा कि मैने मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने का निर्देश दिया है। अगर जरूरत पड़ी तो आरोपियों को फांसी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में 1 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं इस मामले में जो लोग विरोध कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि राज्य प्रशासन पर भरोसा नहीं है। तो वे दूसरी जांच एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।
मैं हमेशा से डॉक्टरों के साथ ही हूं
ममता बनर्जी ने कहा कि जो आरोपी पकड़ा गया है वो मेडिकल कॉलेज में ही काम करता था। मेरे परिवार में भी दो जूनियर डॉक्टर हैं। मैं पहले भी डॉक्टरों के साथ थी और अभी भी हूं। सीएम ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो प्रधान सचिव और सीपी को दोबारा भेजूंगी। इस मामले की जांच के लिए 7 सदस्यीय SIT का गठन हो चुका है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/




