नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दिलदहला देने वाली घटना हुई है। कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका कोलकाता के RG Kar Medical College and Hospital में ट्रेनी डॉक्टर थी। मामला सामने आने के बाद पूरे देश में इसको लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं इस मामले में 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
बेहोशी की हालत में सेमिनार हॉल में पड़ी मिली डॉक्टर
दरअसल कोलकाता के प्रतिष्ठित RG Kar मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में एक लेडी डॉक्टर बेहोशी की हालत में मिली थी। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार (9 अगस्त) को CCTV फुटेज के आधार पर एक अस्थाई कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संजय रॉय के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में रेप का मामला दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि ट्रेनी डॉक्टर द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह शुक्रवार को बेहोशी की हालत में सेमिनार हॉल में मिली थी। जिसकी इलाक के दौरान मौत हो गई।
पीड़िता के परिवार से ममता बनर्जी ने की बात
इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीड़िता के पैरेंट्स से बात की है। परिवार ने मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। बंगाल पुलिस ने इस घटना की जांच करने के लिए एक SIT का गठन किया है। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न और हत्या की जानकारी सामने आई है।
मृतका की आंखों और निजी अंगों से बह रहा था खून
रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतका की दोनों आखों और मुंह से खून बह रहा था और चेहरे व नाखून पर चोट के निशान थे। पीड़िता के निजी अंगों से भी खून बह रहा था। उसके पेट, दाएं हाथ, बाएं पैर और होठों पर भी चोट लगे हुए थे। पुलिस ने दो महिला गवाह और महिला की मां की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया है और इसे कैमरे में भी रिकॉर्ड किया गया है। इस संबंध में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि यह वारदात सुबह 3 से 6 बजे के बीच हुई है।
बीजेपी ने पोस्टमार्टम पर उठाए सवाल
वहीं घटना को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। इस कथित यौन उत्पीड़न मामले पर बीजेपी की वरिष्ठ नेता अग्निमित्र पॉल ने शव का पोस्टमार्टम कराये जाने का विरोध किया है। उन्होंने पूछा कि ‘शाम को पोस्टमार्टम क्यों किया गया?’
कोलकाता के डॉक्टरों ने किया विरोध प्रदर्शन
वहीं इस घटना को लेकर कोलकाता के डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया है। इस संबंध में कोलकाता के डॉक्टर मानस गुमटा ने कहा कि यह हैरान करने वाली घटना है। ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल गुंडों के हाथों में चला गया है। हमें लगता है कि प्रशासन तथ्यों को दबाने और इसे आत्महत्या बताने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने मांग की कि पोस्टमार्टम आरजी अस्पताल के बाहर के फोरेंसिक विशेषज्ञों के द्वारा कराया जाना चाहिये ।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/




