back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहले गला दबाकर की हत्या फिर सिर काटकर नहर में फेंका….बहराइच में प्रेमी ने ही की थी प्रेमिका की हत्या

उत्तर प्रदेश के बहराइच में 31 जुलाई को पुलिस को एक लड़की की सिर कटी लाश मिली थी। सिर नहीं होने के कारण लाश की पहचान नहीं हो रही थी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के बहराइच में 31 जुलाई को पुलिस को झाड़ियों में एक महिला की मिली सिर कटी लाश मामले का पुलिस ने खुलाशा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मृतका के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। वहीं मृतका की पहचान शीबा के रूप में हुई है।

क्या है मामला ?

ये मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच का है। जहां 31 जुलाई को पुलिस को एक लड़की की सिर कटी लाश मिली थी। सिर नहीं होने के कारण लाश की पहचान नहीं हो रही थी। इस मामले की जांच के लिए एसपी वृंदा शुक्ला ने एक प्रशिक्षु पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। इसके बाद जांच टीम ने इलाके में गुमशुदा लड़कियों की लिस्ट निकाली। तब पुलिस के हाथ रूपईडीहा में 20 वर्षीय शीबा नाम की लड़की की गुमशुदगी रिपोर्ट लगी। 

लड़की के पैर में बंधे काले धागे से हुई शिनाख्त

इसके बाद पुलिस ने गुमशुदा लड़की की तस्वीर से लाश का मिलान किया। इस दौरान पुलिस की नजर लड़की के दाहिने पैर पर पड़ी। जिसमें एक काला धागा बंधा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने शव की जांच की। तो पुलिस को शव के दाहिने पैर में भी काला धागा बंधा दिखा। जिसके बाद पुलिस ने लड़की के परिजनों को इस मामले की सूचना दी। उसके बाद लड़की के परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। 

पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो खुल गया राज

परिजनों के द्वारा शव की शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस संबंध में मृतका के मामा-मामी से बात की। तो उन्होंने बताया कि मृतका उन्हीं के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने उसके बाद मृतका के मोबाइल से कॉल डिटेल और मैसेज चैट निकलवाई। बताया जा रहा है कि शीबा का श्रावस्ती के थाना मल्हीपुर निवासी अरुण सैनी से अफेयर था। अरुण भी अपने मामा के यहां रूपईडीहा के बगल वाले गांव में रहता था। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। धीरे-धीरे दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गई। दोनों रात-दिन एक दूसरे से फोन पर बात करने लगे। कुछ ही समय में दोनों में प्यार हो गया। 

धर्म अलग-अलग होने की वजह से परिजन नहीं थे राजी

कुछ दिनों के बाद आरोपी अरुण की शादी तय हो गई। शादी के बाद अरुण शीबा से अलग होना चाहता था, लेकिन शीबा इसके लिए तैयार नहीं हो रही थी। इसके बाद दोनों के बीच काफी झगड़ा होने लगा। धर्म अलग-अलग होने की वजह से दोनों के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। इसे लेकर शीबा के मामा ने अरुण के साथ मारपीट भी की थी। मारपीट के बाद अरुण को काफी गुस्सा आ गया था।

पहले गला दबाया फिर काट दिया सिर

इसके बाद अरुण ने अपने दोस्त कुलदीप विश्वकर्मा निवासी गंगापुर थान रूपईडीहा के साथ मिलकर शीबा को संदीप जायसवाल के भठ्ठे पर बुलाया। जिसके बाद दोनों ने शीबा की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शीबा का सिर काटकर नहर में फेंक दिया और लाश को वहीं छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य खबरों के लिए पढ़ेंः https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵