back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों की तानाशाही, अब सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों और CJ के इस्तीफे की मांग

चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने कहा है कि शनिवार शाम तक वो मोहोम्मद युनुस के बात करने के बाद अपना इस्तीफा दे देंगे

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों की तानाशाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब इन लोगों ने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट के सभी जज और चीफ जस्टिस इस्तीफा दे दें। हजारों की संख्या में छात्र प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट को चारों ओर से घेर लिया है। वो तत्काल चीफ जस्टिस के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। स्थिति लगातार खराब हो रही है। इसी बीच ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि चीफ जस्टिस ने भी फैसला किया है कि वो शाम तक इसतीफा दे देंगे। वह मोहम्मद शाहबुद्दीन से बात करने के बाद इस्तीफा देंगे।

क्यों की जा रही है उनके इस्तीफे की मांग

दरअसल चीफ जस्टिस ने बिना नई अंतरिम सरकार से संपर्क किए एक फुल कोर्ट मीटिंग बुलाई थी। छात्र प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कोर्ट के जज भी साजिश रच रहे हैं। इसी के मद्देनजर उनके इस्तीफे की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों ने चीफ जस्टिस को इस्तीफा देने के लिए एक घंटे का अल्टीमेटम दिया है। चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन भी भाग गए हैं । दरअसल पिछले साल ही उनकी नियुक्ति हुई थी।

प्रदर्शनों में अब तक 450 लोगों की हुई मौत

शेख हसीना के इस्तीफे को लेकर बांग्लादेश में हो रहे प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 450 लोगों की मौत हो चुकी है। 

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर क्या लगाए गए हैं आरोप

बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी के एक नेता अमीर खुसरो महमूद चौधरी का कहना है कि शेख हसीना पर हत्या, जबरन भागने, मनी लॉन्डरिंग और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। वह लंबे समय तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रही। उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के चलते वो 5 अगस्त को देश से भाग गई थीं।

गुरुवार को किया गया अंतरिम सरकार का गठन

इसके बाद गुरुवार को देश में अंतरिम सरकार का गठन किया गया। जिसका नेतृत्व मोहम्मद युनुस कर रहे हैं। संविधान के अनुसार 90 दिनों में चुनाव कराये जाने चाहिए। हालांकि युनुस और सेना समर्थित सरकार ने चुनाव कब होंगे इसे लेकर कोई प्रतिक्रया नहीं दी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ICC का बांग्लादेश को अल्टीमेटम, “वर्ल्ड कप भारत में खेलो, वरना बाहर रहो”, बताई अंतिम तारीख

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की तरफ से सख्त अल्टीमेटम मिला है। रिपोर्ट्स के...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...