नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के कई जिलों में आज हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रायबरेली, लखीमपुर, बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा और बलरामपुर के कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए। लखनऊ में तो ये और आफत लेकर आई।
यूपी विधानसभा हुआ पानी-पानी
लखनऊ में सड़कों पर पानी बहने लगा। इसके चलते लखनऊ वासी बेहद परेशान रहे। बारिश की तेजी का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि यूपी विधानसभा परिसर में पानी भर गया। लखनऊ नगर निगम और महापौर का आवास भी पानी से भर गया है। इसके अलावा नगर निगम के सभी विभागों में गंदा पानी घुस गया और महापौर का आवास पानी से डूब गया।
योगी आदित्यनाथ जलभराव में फंसे
बुधवार की दोपहर से शुरू हुई बारिश से लखनऊ विधानसभा भी टापू बन गया। विधानसभा का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह से बारिश के पानी से भर गया है। इस बारिश के कारण विधानसभा के गेट नंबर 7 पर जलभराव होने की वजह से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गेट नंबर 1 से निकाला गया।
2d15982646caee7878804c975ad51f36-croppedImage.png
आजमगढ़ से सपा विधायक आलम बदी भी फंसे
वहीं बारिश के बाद विधानसभा में हुए जलभराव के बाद निजामाबाद आजमगढ़ से सपा विधायक आलम बदी भी फंस गए। जिसके बाद को सपा विधायक को स्कूटर से घर जाना पड़ा।
2cba9ee74d648c32ba747487fe015445-SP MLA.jpeg
अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का है पूर्वानुमान
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक वर्षा को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। भारी बारिश को लेकर लखनऊ के नागरिकों को अलर्ट कर दिया गया है और उनसे घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




