नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हैदराबाद में एक 24 वर्षीय महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ उसके बचपन के दोस्त और उसके चचेरे भाई सहित दो लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि यह घटना उस समय हुई जब वो और उसके बचपन के दोस्त व पूर्व सहपाठी उसकी नई नौकरी का जश्न मनाने के लिए वनस्थलीपुरम स्थित एक रेस्टूरेंट सह बार में गए हुए थे।
शराब पिलाकर किया बलात्कार
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वो दोनों शराब पी लिये तो उसका दोस्त उसे रेस्टोरेंट में स्थित एक कमरे में ले गया और उसके साथ नशे में बलात्कार किया। इसके थोड़ी देर बाद उसका चचेरा भाई भी कमरे में घुस गया और उसने भी बलात्कार किया। बलात्कार करने के बाद वो दोनों उसे वहीं पर छोड़कर चले गए। जिसके बाद पीड़िता ने अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने मामला किया दर्ज
मामले की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। पीटीआई के अनुसार पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई है। पुलिस अधिकारी संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि जांच जारी है।
हैदराबाद में चलती बस में ड्राइवर ने किया महिला यात्री के साथ रेप
इसके अलावा तेलंगाना में एक दूसरी रेप की बड़ी घटना हुई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि तेलंगाना से आंध्र प्रदेश जा रही एक निजी स्लीपर बस के ड्राइवर ने 26 साल की महिला यात्री के साथ कथित तौर पर रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीटीआई के मुताबिक जब महिला हैदराबाद में थी। तब उसने सोमवार आधी रात के बाद डायल 100 के माध्यम से पुलिस को इसकी सूचना दी।
बस छोड़कर भाग गया आरोपी चालक
इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जब पुलिस को मामले की सूचना मिली। तो पुलिस ने बस को रोक लिया, लेकिन मेट्टूगुडा क्षेत्र के पास बस की गति धीमी हुई तो आरोपी चालक बस को छोड़कर भाग गया।
मुंह में कंबल ठूंसकर दिया वारदात को अंजाम
महिला ने बताया कि बस के चालक ने यात्रियों की मौजूदगी के बीच चलती बस में उसके मुंह में कंबल ठूंसकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि बस के ड्राइवर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। बाद में महिला को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उसकी शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




